आपने अक्सर सुना होगा कि किस्मत के आगे कुछ नहीं चलता। कभी-कभी कुछ लोगों के पास सब कुछ होता है, लेकिन उनकी किस्मत उन्हें गरीब बना देती है। हाल ही में एक घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें किस्मत ने साथ दिया। 18 की उम्र में 18 करोड़ की मालकिन बन गई तो 20 साल बाद अब हालत यह है कि वह पाई-पाई की मोहताज है। ऐसी स्थिति क्यों आई, इसकी वजह उसकी अपनी गंदी आदत को बताया जा रहा है।
स्कॉटलैंड की कैली रोजर्स ने पार्टियों में उड़ा दिए करोड़ों
36 साल की कैली रोजर्स नामक यह महिला स्कॉटलैंड की रहने वाली है। वहां की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2003 में कैली ने पहली बार लॉटरी जीती थी। महज 16 साल की छोटी सी उम्र में उनके बैंक खाते में 18 करोड़ रुपए जमा हो गए तो बाली उम्र में उसकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। असल में उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह इन पैसों का प्रबंधन कैसे करे। नतीजा ये हुआ कि कैली ने न तो उस पैसे का कहीं निवेश किया और न ही कोई नेक काम किया, बल्कि सारा पैसा फालतू की पार्टियों में उड़ा दिया।
यह भी पढ़ें: जल्दी अमीर बनने के चक्कर में कंगाल हुई युवती, 3 महीने में 28 लाख रुपए खर्च डाले लॉटरी पर
तीन में से एक बच्चे को लाइलाज बीमारी
एक और बड़ी बात यह भी है कि उसने न सिर्फ एक बड़ी धनराशि को उड़ा दिया, बल्कि कर्जवान भी हो गई। बताया जा रहा है कि पार्टियों में यारों-दोस्तों ने उसे नशा करने के लिए मजबूर किया और नशे की लत ने उसे इस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया। अब सब लोग उससे किनारा कर चुके हैं। 2021 तक पूरी तरह से दिवालिया हो गई। हालांकि अपना और परिवार का पेट पालने के लिए तीन बच्चों की मां कैली अब एक केयर सेंटर में काम करती है। उसके बेटे को सेरेब्रल पाल्सी नाम की बीमारी है, लेकिन उसके पास इलाज करवाने के पैसे नहीं हैं। अब उसे पछतावा हो रहा है कि काश! उसने उस वक्त इतना धन ऐसे ही नहीं उड़ा दिया होता।
यह भी पढ़ें: ‘कहीं ये पोर्न साइट तो नहीं देख रहा…’; अमेरिकी स्पीकर माइक जॉनसन करते हैं बेटे की निगरानी, लाडला भी कुछ कम नहीं
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
5 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
10 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
17 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
17 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
20 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
20 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
20 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
21 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines