Russia Ukraine War Update: रूस और यूक्रेन की जंग को 4 साल हो गए हैं और इन 4 साल में यूक्रेन की हालत रूस के हमले से ज्यादा खराब हुई है. वर्तमान में यूक्रेन की हालात बेहद नाजुक है, क्योंकि यूक्रेन की मिसाइलें खत्म हो गई हैं, जिस वजह से डिफेंस सिस्टम काम नहीं कर रहा है. इसलिए वह अब रूस का सामना करने में सक्षम नहीं है. इन हालातों को देखकर लगता है कि यूरोप के दम पर रूस से जंग लड़ रहे जेलेंस्की अब घुटनों पर आने लगे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘यूक्रेन में भयंकर ठंड है, रूस हमला नहीं करेगा’, ट्रंप का दावा- 7 दिन के सीजफायर के लिए मनाया है
जेलेंस्की ने यूरोपीय देशों पर उतारा है गुस्सा
बता दें कि जेलेंस्की ने यूरोपीय देशों पर गुस्सा उतारा है और कहा है कि उनके मिसाइल डिफेंस सिस्टम बेकार पड़े हैं और वे इस समय बेहद चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं. पैट्रियट और NASAMS एयर डिफेंस सिस्टम रूसी सेना के ताजा हमलों को रोकने में नाकामयाब साबित हुए. यूक्रेन के हालात इतने नाजुक इसलिए हैं, क्योंकि पश्चिमी लॉजिस्टिक्स और फाइनेंसिंग की कमी हो गई है और इनकी कमी के पूरा होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है.
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भी भड़क गए थे
जेलेंस्की ने कहा कि हथियारों की अतिरिक्त सप्लाई के लिए पश्चिमी देशों पर दबाव डालना पड़ रहा है, लेकिन अब तक जितना दबाव डाला गया, वह काम नहीं आया. बता दें कि पिछले सप्ताह दावोस में हुई वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भी जेलेंस्की ने यूरोप पर कमजोरी और असमंजस का आरोप लगाते हुए भड़ास निकाली थी. वहीं जेलेंस्की की हालत देख हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने उन्होंने हताश आदमी बताया, जो जंग खत्म करने में असमर्थ या अनिच्छुक है.
यह भी पढ़ें: क्या है ओरेश्निक मिसाइल? जिससे रूस ने यूक्रेन को बनाया निशाना, जानें क्यों दुनिया में मची खलबली
यूरोपीय देश नहीं दे रहे यूक्रेन को मिसाइलें
इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानि ने भी जेलेंस्की की टिप्पणी को गलत करार दिया और कहा कि यूरोपीय देश हर हाल में यूक्रेन की मदद कर रहे हैं, लेकिन जेलेंस्की ऐसी बातें करके अहसानफरामोश लग रहे हैं. बता दें कि यूक्रेन को मिसाइल डिफेंस सिस्टम पैट्रियट और IRIS-T इंटरसेप्टर मिसाइलों की जरूरत है, लेकिन यूरोपीय देश यूक्रेन को इनकी सप्लाई नहीं दे रहे हैं, जिस वजह से यूक्रेन अब भविष्य में रूस के हमलों का सामना करने में सक्षम नहीं है.
यूक्रेन में भयंकर ठंड, बिजली संकट गहराया
यूक्रेन में भयंकर ठंड पड़ रही है और कीव समेत उत्तरी-पूर्वी इलाकों में दिन का तापमान -7 से -4 डिग्री और रात में -12 से -20 डिग्री तक पहुंच रहा है. वहीं रूस के हमलों ने यूक्रेन में पावर सप्लाई सिस्टम को ध्वस्त कर दिया है, जिस वजह से कीव, खार्किव, चेर्निहिव, ओडेसा आदि कई शहरों में 24 घंटे में 5 से 6 घंटे बिजली दी जा रही है, इसलिए लाखों लोग बिना हीटिंग, बिजली और गर्म पानी के गुजारा कर रहे हैं. कहीं ऐसा न हो कि ठंड से लोग मरने लगे.
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
4 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
12 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
13 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
14 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
16 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
18 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
20 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
21 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines