Russia Ukraine War: यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस ने रूस को लेकर बड़ा दावा किया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि यूक्रेन की सेना ने ड्रोन से रूस के आर्मी बेस पर हमला किया था, जिसमें रूस के 3 Su-30SM लड़ाकू विमानों को नुकसान पहुंचा। एक विमान को नष्ट कर दिया गया है और एक अन्य विमान को डैमेज किया है। 2 अन्य विमान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हमला रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में बने एयरबेस पर किया गया था।
यूक्रेन की रक्षा खुफिया एजेंसी (GUR) ने भी गत 2 मई 2025 को दावा किया था कि काला सागर में रूस की नोवोरोस्सिय्स्क बंदरगाह के पास 50 किलोमीटर दूर पश्चिम में Su-30SM फाइटर जेट को मार गिराया था। दुनिया में पहली बार ऐसा हुआ, जब समुद्री ड्रोन (Magura V5 या V7) ने हवा में ही लड़ाकू विमान को नष्ट किया हो। ऑपरेशन को GUR की स्पेशल यूनिट ग्रुप-13 ने यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) और रक्षा बलों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
यूक्रेन से बोट से दागी थीं मिसाइलें
यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि हमले में Magura V5 या V7 ड्रोन बोट का इस्तेमाल किया गया। यह बोट R-73 AA-11 Archer और AIM-9 Sidewinder नामक हवा-से-हवा में मार करने वाली मिसाइलों से लैस है। हमला करने के लिए AIM-9 मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया था, जो अमेरिका से खरीदी गई हैं। फाइटर जेट के पायलट विमान से इजेक्ट करने में सफल रहे थे, जिन्हें एक पैसेंजर क्रूज ने बचा लिया था।
वहीं Su-30SM3 लडा़कू विमान सीट वाला मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसकी कीमत 50 मिलियन डॉलर है। यह रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में बने साकी एयरबेस पर तैनात है। बता दें कि यूक्रेन की ड्रोन बोट्स रडार से बचने के लिए कम ऊंचाई वाले इलाके में रहकर काम करती है। वहीं बोट पर तैनात R-73 मिसाइल इन्फ्रारेड-होमिंग मिसाइल है, जो बिना रडार की चेतावनी मिले अपने लक्ष्य को नष्ट करने में सक्षम है।
रूस के सैन्य ब्लॉगर ने किए दावे
रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन रूस के सैन्य ब्लॉगर Rybar और Fighterbomber ने पुष्टि की है कि एक Su-30SM को यूक्रेनी ड्रोन बोट ने R-73 मिसाइल से मार गिराया है। बता दें कि यूक्रेन ने रूस से मुकाबला करने के लिए ड्रोन स्ट्रेटेजी अपनाई है। यूक्रेन के Magura ड्रोन ने दिसंबर 2024 में भी रूस के Mi-8 हेलीकॉप्टर को भी ढेर किया था।
बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध फरवरी 2014 में शुरू हुआ था। फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला किया था, जिसके बाद दोनों देशों में जंग की शुरुआत हुई थी। रूस-यूक्रेन युद्ध यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अब तक का सबसे बड़ा और घातक संघर्ष है। दोनों देशों में युद्ध क्रीमिया पर रूस के कब्जे के बाद और डोनबास क्षेत्र में गृह युद्ध से शुरू हुआ था।
अगस्त 2025 तक रूस ने यूक्रेन के लगभग 20% हिस्से पर कब्जा कर लिया है। युद्ध में जहां रूस को सैन्य नुकसान हुआ, वहीं यूक्रेन में लाखों लोग बेघर हुए हैं। रूस के हमले में कई सैनिक और लोग भी मारे गए हैं।
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
4 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
14 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
16 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
18 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
19 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
21 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines