Ukraine Air Strike: रूस में भीषण हवाई हमला हुआ है, जिसमें करीब 16 लोग घायल हुए हैं और 2 बड़े एयरपोर्ट बंद करने पड़ गए. दरअसल, बीती रात यूक्रेन ने मॉस्को में ड्रोन अटैक किए. एक के बाद एक करीब 35 ड्रोन दागे गए, जिनमें से 28 ड्रोन आसमान में ही ढेर करने का दावा रूस ने किया है. हमले को यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. वहीं हमले के बाद डोमोडेडोवो और ज़ुकोवस्की हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: यु्द्धविराम के लिए पुतिन की नई शर्त, डोनाल्ड ट्रंप को फोन टॉक में बताई, अब यूक्रेन से क्या चाहता है रूस?
करीब 5 घंटे चलता रहा ड्रोन अटैक
मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने यूक्रेन के ड्रोन अटैक की पुष्टि की और बताया कि रविवार रात स्थानीय समय के नुसार करीब 10 बजे हमले शुरू हुए, जो करीब 5 घंटे चलते रहे. रीजनल गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने बताया कि मॉस्को शहर के ब्रांस्क क्षेत्र में यूक्रेन का ड्रोन गिरा, जिसके हमले में घायल 2 लोगों केा अस्पताल में भर्ती कराया गया. पश्चिमी बेलगोरोड के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव के अनुसार, यूक्रेन के ड्रोन अटैक में 16 लोग घायल हुए हैं, जो अस्पताल में भर्ती हैं.
फ्लाइट कैंसिल और की गईं डायवर्ट
यूक्रेन के ड्रोन अटैक के चलते आदेश जारी करके तुरंत जुकोवस्की और डोमोडेडोवो एयरपोर्ट बंद कर दिए गए, ताकि फ्लाइट्स हमले की चपेट में न आएं. दोनों एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए शेड्यूल फ्लाइट्स को भी दूसरे एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए डायवर्ट कर दिया गया था. वहीं टेकऑफ होने वाली फ्लाइट्स को कैंसिल करके बाद में री-शेड्यूल करने का ऐलान किया गया. यात्रियों को उनके घर भेज दिया गया.
यह भी पढ़ें: ‘कट्टर दुश्मनी को ‘दोस्ती’ में बदलने का समय है’, जेलेंस्की से मुलाकात के बाद क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
रूसी सेना ने भी दागे थे 100 ड्रोन
दरअसल, एक रात पहले रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन अटैक किया था. करीब 100 ड्रोन दागे गए थे, जिनमें से 90 ड्रोन आसमान में ही ढेर कर दिए गए थे. यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लिमेंको ने रूस के हमले में 7 बच्चों समेत 29 लोगों के घायल होने का दावा किया था, वहीं 3 लोगों की मौत की पुष्टि भी की थी. 4 जगहों पर 5 ड्राने गिरे थे और 5 जगहों पर ड्रोन का मलबा गिरने से 9 मंजिला इमरात समेत कई अपार्टमेंट डैमेज हुए.
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
1 hr ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
3 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
4 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
4 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
5 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
9 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
12 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
15 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
15 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines