Ukraine News: यूक्रेन में नोवा कखोवका बांध टूटने से आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 31 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि दक्षिणी यूक्रेन में बांध टूटने से कई गांव नष्ट हो गए, खेतों में बाढ़ आ गई। कहा गया कि बाढ़ के कारण हजारों लोग बिजली और साफ पानी की आपूर्ति से वंचित हैं।
फिलहाल, ये स्पष्ट नहीं है कि बांध को जानबूझकर निशाना बनाया गया था या इसके ढहने के पीछे ढांचे में कोई कमी थी।यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 3,614 लोगों को बाढ़ वाले इलाकों से निकाला गया है, जिनमें 474 बच्चे और 80 बुजुर्ग हैं। खेरसॉन और मायकोलाइव क्षेत्रों में 1,300 घर बाढ़ में डूबे हुए हैं।
खरेसॉन में स्थित था बांध
फरवरी 2022 में रूस की ओर से यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद से बांध के आसपास का क्षेत्र सबसे भारी संघर्ष वाले क्षेत्रों में से एक रहा है। सीएनएन के अनुसार, खेरसॉन शहर निप्रो नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। शहर को यूक्रेनी सेना की ओर से आठ महीने के रूसी कब्जे के बाद नवंबर में मुक्त कराया गया था।
ये भी पढ़ेंः Uganda Terror Attack: युगांडा में ISIS के आतंकियों ने स्कूल हॉस्टल में लगाई आग, 26 की मौत, 6 का अपहरण
ये भी कहा गया कि नोवा कखोवका बांध के दक्षिण में नदी के पूर्वी तट का अधिकांश हिस्सा रूसी नियंत्रण में है। इस बांध के जरिए दक्षिणी यूक्रेन के बड़े क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति होती है, जिसमें क्रीमिया प्रायद्वीप भी शामिल है। बता दें कि क्रीमिया प्रायद्वीप पर रूस ने 2014 में कब्जा कर लिया था।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 hr ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
11 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
17 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
23 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines