Liz Truss: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस की कुर्सी खतरे में है। कहा जा रहा है कि चुनावी कैंपेन के दौरान टैक्स कटौती को लेकर किया गया उनका वादा उनके गले की फांस बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिसमस के पहले यानी 24 अक्टूबर तक यूके के पीएम को सत्ता से बेदखल किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – King Charles III के राज्याभिषेक से पहले विवाद, भारत ने कहा- वापस लौटाएं कोहिनूर समेत बहुमूल्य धरोहर
रिपोर्टों के अनुसार, सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के लगभग 100 ब्रिटिश संसद सदस्य (सांसद) ट्रस में अविश्वास पत्र ग्राहम ब्रैडी को सौंपेंगे। अगर ऐसा होता है तो ये पांचवी बार होगा जब यूके के पीएम के कार्यकाल के पहले उन्हें बदला जाएगा। इससे पहले ब्रेक्टिस को पीएम पद से हटाया गया था।
कहा जा रहा है कि लिज ट्रस ने 2 अक्टूबर को टैक्स कटौती का फैसला किया था जिससे बाजार में उथल-पुथल मच गई। 3 अक्टूबर को क्वार्टेंग ने कर की 45 प्रतिशत दर में कटौती करने की योजना पर यू-टर्न की घोषणा की, जिसे अमीरों के लिए कर कटौती करार दिया गया था। ट्रस के इस फैसले के बाद उनकी ही पार्टी में कई नेताओं ने बगावत शुरू कर दी। दरअसल, ट्रस सरकार ने घरेलू करों और ऊर्जा बिलों में कटौती करने के उद्देश्य से 23 सितंबर को एक मिनी बजट पेश किया।
बजट के बाद वित्त मंत्री को किया बर्खास्त
बजट को यूके के वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग ने इसी हफ्ते बजट पेश किया था। बजट पेश होने के बाद शुक्रवार को ट्रस ने वित्त मंत्री को बर्खास्त कर दिया और जेरेमी हंट को नया वित्त मंत्री नियुक्त किया। आरोप था कि बजट पेश होने के बाद देश में आर्थिक अस्थिरता बढ़ रही है। टैक्स कटौती के फैसले की वजह से भी पाउंड में गिरावट देखी गई और सरकारी ऋण ब्याज दरों में तेजी देखी गई।
टैब्लॉइड की एक रिपोर्ट बताती है कि सांसद समिति के प्रमुख से ट्रस को सूचित करने का आग्रह करेंगे कि उनका ‘समय समाप्त’ हो गया है या उन्हें अपने नेतृत्व में तत्काल विश्वास मत की अनुमति देने के लिए नियमों को बदलने के लिए निर्देशित किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रैडी ट्रस के निष्कासन का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने तर्क दिया है कि नवनियुक्त हंट एंड ट्रस को 31 अक्टूबर को बजट में आर्थिक रणनीति निर्धारित करने का मौका मिलना चाहिए।
अभी पढ़ें – World: लंदन के लिवरपूल स्ट्रीट स्टेशन के पास जमकर चले चाकू, तीन लोग बुरी तरह घायल
लिज़ ट्रस को बाहर नहीं किया जा सकता है
ट्रस को हटाने की अटकलों के बीच कई नेता और मंत्री इस कदम का विरोध कर रहे हैं। विदेश मंत्री जेम्स क्लीवर्ली के अनुसार, ब्रिटिश प्रधानमंत्री का बदलाव एक विनाशकारी कदम होगा। उन्होंने कहा कि न केवल आर्थिक बल्कि राजनीतिक रूप से भी ये फैसला ठीक नहीं होगा।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
3 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
5 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
5 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
7 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
12 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
21 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
22 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines