ब्रिटेन: नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता अब साफ हो गया है। ब्रिटेन HC ने बुधवार को नीरव द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उसने अपने प्रत्यर्पण पर रोक लगाने का आग्रह किया था। कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट करते हुए कहा कि याची का प्रत्यर्पण किसी भी नजरिए से अन्यायपूर्ण या दमनकारी नहीं होगा। इस आदेश के बाद भारतीय एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। अब जल्द ही नीरव के भारत लाए जाने की उम्मीद जगी है।
इससे पहले इस मामले में जस्टिस रॉबर्ट जे ने कहा था कि भारत के ब्रिटेन के साथ अच्छे संबंध हैं और उन्हें 1992 India-UK Extradition Treaty का सम्मान करना जरूरी है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि सुसाइड का खतरा बताना प्रत्यर्पण के खिलाफ आधार नहीं बन सकता है।
नीरव ने यह कहा
कोर्ट में नीरव के वकील ने तर्क रखा था कि याची डिप्रेशन में है और भारत के जेल में जैसी स्थिति है वहां पर वो सुसाइड भी कर सकता है। भारत सरकार की तरफ से पेश वकील ने कहा था कि ये काफी संवेदनशील और हाई प्रोफाइल मामला है। ऐसे में नीरव मोदी का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
अभी पढ़ें – ताइवान के साथ तनाव के बीच शी जिनपिंग का बड़ा फैसला, सेना को युद्ध की तैयारी का आदेश दिया
यह है पूरा मामला
बता दें कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चौकसी पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की ऋण धोखाधड़ी करने का आरोप है। आरोपों के अनुसार नीरव मोदी ने तीन कंपनियों, उसके अधिकारियों और पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर यह धोखाधड़ी की थी। नीरज ने पीएनबी की भारत में बार्टी हाउस शाखा के अधिकारियों के साथ मिलकर 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक फर्जी ऋणपत्रों के माध्यम से इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
33 mins ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 hr agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
1 hr agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
4 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
5 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
5 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
8 hrs agoLIVE: कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के मार्च पर सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
8 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
8 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines