हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

UAE में बारिश का 75 सालों का टूटा रिकॉर्ड, अल ऐन में 24 घंटे में 254 मिमी बारिश, देखें वीडियो

Uae Rain: मौसम केंद्र के अनुसार बाढ़ और तूफान से ओमान, यूएई, बहरीन और कतर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अल ऐन में बीते 24 घंटे में करीब 254 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

Uae Rain breaks records of 75 years: राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मंगलवार को 75 वर्षों का बारिश का रिकॉर्ड टूटा है। मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार यहां 1949 में हुई बारिश के बाद 2024 में सबसे अधिक बारिश हुई है। वैज्ञानिकों ने आंकड़ा बताते हुए कहा कि अल ऐन में बीते 24 घंटे में करीब 254 मिमी बारिश दर्ज की गई।

दो साल की औसत बारिश के बराबर

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अल ऐन में हुई बारिश लगभग दो साल की औसत बारिश के बराबर है। बता दें यूएई, अल ऐन, दुबई में सोमवार और मंगलवार को मूसलाधार बारिश हुई है। जिससे अलग-अलग क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। यहां उड़ानें और ट्रैफिक बाधित है। सोशल मीडिया पर जमकर इसकी वीडियो वायरल हो रही हैं।

 खराब मौसम को देखते हुए बुधवार को यूएई के सभी स्कूल बंद रहे।

दुबई, ओमान और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई है। बताया जा रहा है कि यह क्लाउड सीडिंग के चलते ऐसा हुआ है।

क्लाउड सीडिंग या कृत्रिम बारिश में वैज्ञानिक आसमान में सिल्वर आयोडाइड,  ड्राई आइस और नमक को बादलों में छोड़ते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें