Typhoon Haikui in Taiwan: ताइवान में तूफान हाइकुई (Typhoon Haikui) कहर बरपा रहा है। तूफान ने रविवार को पूर्वी ताइवान में दस्तक दी। इसके बाद मूसलाधार बारिश हुई। सड़कों पर सैलाब आ गया। 145 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल रही हैं। इससे बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। हजारों घर अंधेरे में डूब गए हैं। जानकारी के अनुसार, चार साल बाद लोगों ने ऐसा तूफान देखा है। तटवर्ती इलाकों से करीब 4 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। ताइवान की दो प्रमुख एयरलाइंस यूएनआई एयर और मंदारिन एयरलाइंस ने सभी उड़ानें कैंसल कर दी है। हाइकुई तूफान का खतरा चीन और फिलीपींस पर भी मंडरा रहा है।
शनिवार देर रात तूफान का लैंडफाल
ताइवान के सेंट्रल वेदर ब्यूरो ने कहा कि तूफान हाइकुई ने 2 सितंबर की देर रात 3:40 बजे दस्तक दी है। यह रविवार की दोपहर में पूर्वी ताइवान के एक पहाड़ी काउंटी तटीय ताइतुंग पहुंच गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, तूफान के डर से लोग डरे-सहमे हैं। लोग घरों के अंदर हैं। प्रशासन ने लोगों को खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहने की सलाह दी गई है। क्योंकि तेज हवाओं और बारिश के कारण तमाम पेड़ गिर गए। लोगों के घरों पर रखी पानी की टंकियां तूफान में उड़ गईं।
चार साल बाद आया शक्तिशाली तूफान
ताइतुंग में 58 वर्षीय सेवानिवृत्त मैकेनिक चांग झी-मिंग ने कहा कि पिछले चार साल में यह सबसे शक्तिशाली तूफान है। यह तो अभी शुरुआत है, हवा अभी आ रही है और आप पहले से ही पेड़ों को गिरते हुए देख सकते हैं। इससे पहले ताइवान में 2019 में तूफान बाइलू आया था। जिसमें एक शख्स की जान चली गई थी।
अभी खतरा टला नहीं
मौसम ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने कहा कि बारिश और हवा की स्पीड अभी और बढ़ेगी। तूफान सोमवार शाम तक ताइवान जलडमरूमध्य में चला जाएगा। पूरे द्वीप में 21,000 से अधिक घरों में बिजली चली गई। पेड़ गिरने और कार टकराने के कारण दो लोग घायल हुए हैं।
राष्ट्रपति ने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा
ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने कहा कि बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा है। तूफान के लिए तैयारी करें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें, बाहर जाने या किसी भी खतरनाक गतिविधि से बचें। सेना ने मोर्चा संभाला है। संवेदनशील जगहों पर सेना को तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो को मणिपुर में मिली अहम जिम्मेदारी, मिल चुका है कीर्ति और शौर्य चक्र
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines