Faruk Fatih Ozer: मानवीयता के आधार पर अमेरिका के अलावा यूरोप के करीब-करीब सभी देशों में फांसी (मौत) की सजा को खत्म कर दिया है। भारत में भी इस पर विचार किया जा रहा है। यूरोप के देशों में फांसी के विकल्प के तौर पर सैकड़ों वर्ष जेल की सजा सुनाई जाती है।
इस बीच तुर्की में एक कारोबारी को उसके भाई और बहन के साथ 11,196 साल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा, 50 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। तुर्की क्रिप्टो एक्सचेंज थोडेक्स के संस्थापक फारुक ओजर के अलावा, उसकी बहन सेराप ओडर और भाई गुवेन ओजर को भी 11,196 वर्ष जेल की सजा दी गई है।
4 लाख से अधिक लोगों संग की थी ठगी
आरोप है कि तुर्की क्रिप्टो एक्सचेंज थोडेक्स के संस्थापक फारुक ओजर ने 4 लाख लोगों को चूना लगाया था। इसके बाद अप्रैल, 2021 में ऑफलाइन होने के साथ हो गया। इस बीच मौका पाकर वह अल्बानिया फरार होने में कामयाब रहा। इंटरपोल का नोटिस जारी होने के बाद अप्रैल, 2022 में आरोपी को धर दबोचा गया था।
ठीक एक साल बाद इंटरपोल पुलिस ने उसे तुर्किए को प्रत्यर्पित कर दिया। उसके साथ ही भाई, बहन के अलावा तुर्किये के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज थोडेक्स से जुड़े चार वरिष्ठ अधिकारियों को भी गिरफ्तार कर जेल में डाला था। इस मामले में कुल 83 लोगों को हिरासत में लिया गया था। कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा के बाद 21 दोषियों को 40,564 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है।
Mary Millben कौन हैं जिन्होंने छुए थे पीएम मोदी के पैर, भारत से क्या है खास रिश्ता
चार लाख से अधिक लोगों को ठगने का आरोपी ओडर ने 10वीं कक्षा भी पास नहीं की है। कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले ओजर ने वर्ष 2017 में थोडेक्स की स्थापना की। सिर्फ 22 वर्ष की उम्र ने ओजर ने यह कंपनी बनाई और 4 लाख लोगों को चूना लगा दिया। ओजर का कहना है कि अगर उसे आर्थिक अपराध ही करना होता तो वह इतना बड़ी कंपनी नहीं बनाता।
संबंधित खबरें
यहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
51 mins agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 hr agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
5 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
7 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
9 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
10 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
10 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
18 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines