Turkey Earthquake Update: तुर्की में दो दिनों में भूकंप का चौथा झटका लगा है। मंगलवार को यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। बता दें कि इससे पहले तुर्की में सोमवार को भूकंप के तीन तेज झटके लगे थे।
तुर्की और सीरिया में सोमवार को 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के लगातार तीन विनाशकारी भूकंप आए। सबसे पहले 7.8 तीव्रता का भूकंप सोमवार तड़के 04:17 बजे आया। इसकी गहराई जमीन से 17.9 किलोमीटर अंदर थी। भूकंप का केंद्र गाजियांटेप के पास था, जो सीरिया बॉर्डर से 90 किलोमीटर दूर है।
इसके बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और 6.0 तीव्रता का तीसरा झटका लगा। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार लेबनान, जॉर्डन, इजराइल, मिस्र और सीरिया समेत कई पड़ोसी देशों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
और पढ़िए –Jammu Kashmir: रामबन में ढहे तीन मकान, महिला बोली- अब हम कहां जाएंगे? भूस्खलन की बताई ये वजह…
भूकंप में अब तक 4360 लोगों की मौत
तुर्की के अधिकारियों के अनुसार, तुर्की के 10 जिलों में कम से कम 2,379 लोग मारे गए और लगभग 15,000 घायल हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सीरिया में मरने वालों की संख्या बढ़कर 656 हो गई है, जबकि करीब 1,400 लोग घायल हुए हैं। वहीं, विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर पश्चिम में कम से कम 450 लोग मारे गए, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
2 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
4 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
7 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
7 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
10 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
10 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
11 hrs agoLIVE: रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक और साल बढ़ा
14 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
14 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines