US Postal Service Suspend: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ के जवाब में भारत ने बड़ा कदम उठाया है। भारत समेत 25 देशों ने राष्ट्रपति ट्रंप को झटका दिया है, क्योंकि भारत समेत 25 देशों ने अमेरिका को डाक पार्सल भेजना अस्थायी रूप से रोक दिया है। ट्रंप प्रशासन ने 29 अगस्त से नए टैरिफ लगाने और कस्टम नियम लागू करने का फैसला किया है, जिनमें 800 डॉलर तक के छोटे पार्सल पर मिलने वाली पुरानी टैक्स छूट हटा दी गई है, जिसका असर भारत पर पड़ेगा।
अब लेटर और डॉक्यूमेंट ही भेजे जा सकेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति के नए आदेश के अनुसार, अब अमेरिकी अधिकारियों को डाक पार्सल भेजने पर दी जाने वाली कस्टम ड्यूटी पहले से ही जमा करनी होगी। नए नियमों के तहत केवल लेटर, डॉक्यूमेंट और 100 डॉलर तक के उपहार ही भेजे जा सकते हैं। 100 डॉलर से ज्यादा कीमत के सामान पर 50% तक टैरिफ लग सकता है। इससे भारतीय निर्यातकों और ई-कॉमर्स कंपनियों की लागत और देरी बढ़ जाएगा, लेकिन भारत समेत कई देशों ने पहले ही डाक पार्सल भेजने पर रोक लगा दी।
ट्रंप ने लगाया भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जो आज 27 अगस्त 2025 दिन मंगलवार से लागू भी हो गया है। ट्रंप टैरिफ का असर भारत की अर्थव्यवथा और GDP पर पड़ेगा। भारत की विकास दर में गिरावट आ सकती है, वहीं लाखों लोगों की नौकरियों पर भी असर पड़ सकता है। कई रोजगार ठप होने का खतरा मंडरा गया है। भारत के टेक्सटाइल, अपैरल, ज्वेलरी और ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री पर टैरिफ का नकारात्मक असर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: ‘इतना टैरिफ लगा दूंगा सिर घूम जाएगा’, ट्रंप ने PM मोदी से बातचीत को लेकर किया बड़ा दावा
भारत के पास टैरिफ से निपटने के रास्ते
बता दें कि भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ से निपटने के लिए रणनीति बना ली है। भारत सरकार का फोकस अब आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पर रहेगा। प्रधामनंत्री मोदी भी देशवासियों से अपील कर चुके हैं कि वे स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल करने पर जोर दे। वहीं भारत निर्यात के लिए नए बाजारों की भी तलाश करेगा। नए देशों और ट्रेडर्स के साथ व्यापारिक समझौते करेगा। WTO के नियमों के अनुसार अमेरिका पर जवाबी टैरिफ भी लग सकता है।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
1 hr agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
4 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
5 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
8 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
10 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
14 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
17 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines