Donald Trump Big Decision: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय देशों को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने रूस की सीमा से सटे यूरोपीय देशों को मिलने वाले सिक्योरिटी फंड में कटौती करने का फैसला किया है और यह कटौती फेज वाइज की जाएगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह फैसला अपनी ‘अमेरिका फर्स्ट’ की पॉलिसी के तहत लिया है। वहीं इस फैसले को रूस के खिलाफ यूक्रेन का साथ देने और जेलेंस्की को अपनी मांगों पर अड़ा रहने के लिए प्रोत्साहित करने की सजा भी कहा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: टैरिफ को लेकर ट्रंप फिर देंगे झटका, US प्रेसिडेंट की भारत पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी
ट्रंप ने अपनाई ‘अमेरिका फर्स्ट’ विदेश नीति
बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘अमेरिका फर्स्ट’ विदेश नीति पर फोकस कर रहे हैं। इस पॉलिसी के तहत ही उन्होंने विदेशो को दी जाने वाली सुरक्षा सहायता में कटौती करने का फैसला किया है। साथ ही पॉलिसी के तहत यूरोपीय देशों पर अपनी सुरक्षा के लिए सैन्य लागत खुद वहन करने का दबाव भी बनाया है। बता दें कि एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया का सिक्योरिटी फंड घटाया जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना दूसरा कार्यकाल शुरू होने के बाद पहले दिन ही विदेशों को दी जाने वाली सहायता का मूल्यांकन किया था।
राष्ट्रपति ट्रंप साइन कर चुके कार्यकारी आदेश
राष्ट्रपति ट्रंप ने विदेशों को सहायता देने के लिए नए नियम बनाने के लिए एक कार्यकारी आदेश भी साइन किया था। ऐसे में यूरोपीय देशों का सिक्योरिटी फंड घटाने का फैसला भी उसी आदेश के तहत लिया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप काफी समय से इस बात पर जोर दे रहे हैं कि यूरोप और यूरोपीय देशों को अब अपनी रक्षा-सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए, हालांकि ट्रंप के इस फैसले का विरोध भी हो रहा है। अमेरिकी सीनेट की शीर्ष डेमोक्रेट सीनेटर जीन शाहीन ने सिक्योरिटी फंड घटाने के फैसले को गुमराह करने वाला बताया।
यह भी पढ़ें: ‘धमकियों से डरने वाला नहीं चीन, दादागिरी से नहीं चलेगी दुनिया’, ट्रंप को शी जिनपिंग ने दिया करारा जवाब
यूरोपीय देशों का यूक्रेन को मजबूत करने का ऐलान
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप की कोशिश रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने की है, लेकिन पुतिन और जेलेंस्की अपनी-अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, इसलिए शांति वार्ता संभव नहीं हो रही है। दूसरी ओर, यूरोपीय देशों ने यूक्रेन का साथ देने और रूस के खिलाफ उसे मजबूत करने का फैसला किया है। ऐसे में रूस से सटे यूरोपीय देशों के सिक्योरिटी फंड में कटौती करने के फैसले को ट्रंप की नाराजगी कहा जा सकता है। बता दें कि यूरोपीय देशों ने बीते दिन ही यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी सुनिश्चित करने और यूक्रेन सेना को मजबूत करने का ऐलान किया है।
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 46 यात्रियों की मौत
1 hr agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
2 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
3 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
5 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
7 hrs agoLIVE: इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर SP के मान सिंह यादव की जीत
9 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
10 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
18 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines