हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हाईजैक ट्रेन से रिहा 350 लोग कौन? बलूचिस्तान के लड़ाकों ने पाकिस्तानी सरकार को क्या धमकी दी

पाकिस्तान से हाईजैक ट्रेन में सवार आम नागरिकों को बलूच लड़ाकों ने रिहा कर दिया है। इन यात्रियों को ट्रेन से उतारकर पैदल रवाना कर दिया गया है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि रिहा किए गए इन लोगों में कौन-कौन शामिल है और बंधक बनाए गए लोग कौन हैं?

विज्ञापन
Pakistan Train Hijack

Pakistan News: पाकिस्तान में हाईजैक की गई ट्रेन में सवार 350 से ज्यादा लोगों को हमलावरों ने रिहा कर दिया है, लेकिन 200 से ज्यादा पाकिस्तानी सेना के जवानों के बंधक बना रखा है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। बलूच लिबरेशन आर्मी की ओर से बयान जारी करके बताया गया है कि उन्होंने जाफर एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन का बंधक बनाया है। यह ट्रेन बोलान इलाके में खड़ी है और इसमें सवार आम नागरिकों को रिहा कर दिया गया है।

इन रिहा किए गए नागरिकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। पाकिस्तानी सेना और ISI के जवान बंधक हैं। हमलावरों ने बताया है कि रिहा किए गए पाकिस्तानी नागरिकों को बलूचिस्तान के कच्ची जिले के एक कस्बे मच में भेजा गया है, जहां से उन्हें एक ट्रेन में बिठाकर उनके गंतव्य तक भेज दिया जाएगा। वहीं बंधक बनाए गए जवानों को मांग पूरी हो जाने के बाद ही रिहा किया जाएगा। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो मार दिया जाएगा। मांग पूरी नहीं होने पर पाकिस्तान को अंजाम भुगतना पड़ेगा।

 

पाकिस्तान सरकार को यह धमकी दी गई?

बलूचिस्तान के विद्रोही लड़ाकों ने धमकी दी है कि अगर पाकिस्तानी सेना ने उन पर हमला किया तो वे बंधक सैनिकों को गोलियों से भून देंगे। अभी भी यह ट्रेन सुरंग के अंदर खड़ी है और पाकिस्तानी एयरफोर्स के विमान आसमान में मंडरा रहे हैं, लेकिन अगर उन्होंने हमला किया तो वे ट्रेन को उड़ा देंगे। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता ने ट्रेन हाइजैक को लेकर 3 जानकारियां दी है। पहली जानकारी यह कि उन्होंने आम यात्रियों को छोड़ दिया है। ट्रेन की निगरानी के लिए भेजे गए पाकिस्तानी सेना के ड्रोन को मार गिराया है।

विज्ञापन

हमलावर एंटी एयरक्राफ्ट गन से लैस हैं, जो पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों को ट्रेन में बैठे-बैठे ही निशाना बना सकते हैं। अगर पाकिस्तान की सरकार और सेना ने हाईजैक के खिलाफ कार्रवाई की तो वे सभी सैनिकों को मार देंगे। हमले के पीछे बलूचिस्तान की मजीद ब्रिगेड शामिल है और यह वही ब्रिगेड है, जिसमें फिदायीन हमलावर शामिल हैं, जो आत्मघाती हमला करके इस पूरी ट्रेन को एक सेकेंड में उड़ा सकते हैं और वे अपनी जान की परवाह बिल्कुल नहीं करेंगे। एक मिनट में अपने आप को उड़ा लेंगे और पूरी ट्रेन को भी उड़ा देंगे।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola