हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मोरक्को में दर्दनाक हादसा, ताश के पत्ते की तरह ढह गईं दो रिहायशी इमारतें, 19 लोगों की मौत

रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में कई लोगों को मलबे से निकाल लिया गया, लेकिन मृतकों की संख्या भी बढ़कर 19 तक पहुंच गई है, मृतकों में चार बच्चे शामिल हैं. यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे हुई.

विज्ञापन

Morocco Building Collapse: उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में बीते मंगलवार एक दर्दनाक हादसे में 19 लोगों की जान चल गई है. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक मस्सिरा-जौआघा जिले में दो रिहायशी इमारतें अचानक भर-भराकर ढह गई, जिसके मलबे में कई लोग फंस गए. रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में कई लोगों को मलबे से निकाल लिया गया, लेकिन मृतकों की संख्या भी बढ़कर 19 तक पहुंच गई है, मृतकों में चार बच्चे शामिल हैं. यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे हुई.

कई लोग हुए घायल


हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिनका इलाज किया जा रहा है. पुलिस और नागरिक सुरक्षा इकाइयों सहित बचाव दल रात भर काम करते रहे. इंटरनेट पर सामने आए कई वीडियो और तस्वीरों में मलबा हटाने और जीवित बचे लोगों को खोजने के लिए किए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को देखा जा सकता है. इस घटना से पूरे मोरक्को में सदमा और गुस्सा फैल गया है, खासकर इसलिए क्योंकि अधिकारियों ने अभी तक इसके कारणों की पुष्टि नहीं की है.

यह भी पढ़ें: क्या है ऑस्ट्रेलिया का वो नया कानून, जो 16 साल तक के बच्चों के सोशल मीडिया पर लगाता है बैन, जानें कैसे करेगा ये काम

विज्ञापन

क्यों हुआ ये भयानक हादसा?


शुरुआती रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि रिहायसी इमारतें का डिजाइन कमजोर था, हालांकि इस वजह की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है. मंगलवार रात हुआ ये हादसा कोई पहली बार की घटना नहीं है. इससे पहले भी मोरक्को में हाल के वर्षों में कई इमारतें ढह चुकी हैं. इसी वर्ष अक्टूबर में कैसाब्लांका के पुराने मदीना में हुई एक दर्दनाक घटना में कई लोगों ने जान गंवाई. वहीं मई, 2025 में फेस में हुई एक अन्य घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी.

सरकार ने असुरक्षित इमारतों को ठीक करने का बार-बार वादा किया है और पिछले साल माराकेश और आसपास के क्षेत्रों में 12,000 से अधिक कमजोर इमारतों की पहचान की थी, जिनमें से कई सितंबर 2023 में आए शक्तिशाली अल हौज भूकंप से और भी कमजोर हो गई थीं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola