Dangerous Storm Threatens American People: अमेरिका में बीते दिन आए बवंडरों (Tornado)ने खूब तबाही मचाई। अलग-अलग शहरों में करीब 3 बवंडर आए, जिन्होंने घरों, इमारतों और नर्सिंग होम की छतें उड़ा दी। 117 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं तूफान के कारण 2 लोगों की मौत होने की खबर हैं। नेशनल वेदर डिपार्टमेंट (NOAA) ने अब अमेरिका के जंगलों में अग्निकांड होने और बर्फीला तूफान आने की भविष्यवाणी की है। बीते दिन आए बवंडरों ने दक्षिण-पश्चिम अमेरिका में चकाचौंध करने वाली धूल भरी आंधी चल सकती हैं। मध्य-पश्चिम अमेरिका में बर्फाले तूफान तथा अन्य शहरों में जंगल में आग लगने की आशंकाएं पैदा कर दी हैं। मौसम विभाग ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है।
2 शहरों में 3 बवंडरों ने फैलाई दहशत
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, तूफान ने मिसिसिपी में 2 लोगों की जान ले ली। ओक्लाहोमा शहर में अपार्टमेंट, बिल्डिंग और नर्सिंग होम की छतें उड़ा दीं। टेक्सास के इरविंग में भयंकर तूफानी हवाएं चलीं, जबकि ओक्लाहोमा के 16000 की आबादी वाले शहर एडा में बवंडर आया। लुइसियाना के उत्तरी कैडो पैरिश में भी 2 बवंडर आए, जिनकी हवाएं 93 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट लिखकर खराब मौसम के कारण 2 लोगों की मौत होने की सूचना दी, लेकिन उन्होंने विस्तार से इसकी जानकारी नहीं दी। W-TV ने बताया कि मैडिसन काउंटी में बिजली का तार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि उसी काउंटी में एक ड्राइवर की कार पर पेड़ गिरने से मौत हो गई। वहीं बिजली भी गुल हो गई।
13 जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं
टेक्सास और ओक्लाहोमा में आए तूफानों के कारण तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रेलर पलट गए। PowerOutage.us के अनुसार, टेक्सास में 178000 से ज्यादा लोग, लुइसियाना में लगभग 23000, मिसिसिपी में 18000, अलबामा में लगभग 88000, ओक्लाहोमा में 16000 से ज्यादा और टेनेसी में 23000 से ज्यादा लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई। मिसिसिपी और लुइसियाना से होकर अलबामा की ओर बढ़ रहे तूफानों के कारण और परेशानियां खड़ी होने की संभावना है। 70 मील प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। नेशनल वेदर सर्विस के प्रवक्ता एडम टर्नर ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक टेक्सास ए एंड एम वन सेवा राज्यभर में 13 आग लगने की घटनाओं पर काबू पा चुकी है। सैन एंटोनियो फायर चीफ वैलेरी फ्राउस्टो ने करीब 30 घरों को खाली कराया।
500 से ज्यादा फ्लाइटें की गईं रद्द
वहीं आज बुधवार को मिनेसोटा के दक्षिणी जिलों में 5 से 11 इंच तक बर्फबारी होने की संभावना के चलते स्कूल बंद रहेंगे। 50 मील प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दक्षिणी मिनेसोटा के लोगों को यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है। दक्षिण डकोटा में कुछ क्षेत्रों में 5 इंच तक बर्फबारी होने की संभावना है। आयोवा के डेस मोइनेस में 65 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। नेशनल हाईवे-80 का एक हिस्सा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। लोगों को सड़कों से दूर रहने की सलाह दी गई है। फ्लाइटअवेयर डॉट कॉम के अनुसार, पूरे देश में 500 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द की गईं है। डलास के हवाई अड्डों पर सबसे ज़्यादा उड़ानें रद्द की गईं।
संबंधित खबरें
नवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर हो सकती है बात?
16 mins agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 hr ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
11 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
17 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines