Malaysian Toddler Died Inside Car: मलेशिया में एक पिता की लापरवाही बच्चे के लिए जानलेवा बन गई। पिता 16 महीने की बच्ची को कार के अंदर भूल गया, जिस कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई। बच्ची सारा दिन कार के अंदर बंद रही। अचानक पिता को ध्यान आया और वह हड़बड़ाता हुआ दौड़कर आया, लेकिन तब तक बच्ची बेहोश हो चुकी थी और अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह देखकर पिता को भी सदमा लगा। वह बदहवासी की हालत में है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के चर्चित मौलाना तारिक जमील के बेटे की मौत, सीने में लगी गोली
बच्ची कार के अंदर बेहोशी की हालत में मिली
द स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सुबह पिता बेटी को लेकर यूनिवर्सिटी के लिए निकला, लेकिन वह अपनी बेटी को यूनिवर्सिटी के डे केयर सेंटर में छोड़ना भूल गया। शाम करीब साढ़े चार बजे (भारतीय समयानुसार) उसे बेटी का ध्यान आया तो वह अपनी कार की ओर दौड़ा। उसने देखा कि बेटी कार के अंदर बेहोश हालत में पड़ी है। वह उसे लेकर यूनिवर्सिटी के हेल्थ सेंटर में पहुंचा, जहां के डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। कुआला तेरेंगानु जिले के पुलिस प्रमुख अब्दुल रहीम एमडी दीन ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्ची मर चुकी थी।
यह भी पढ़ें: क्वींसलैंड में विमान दुर्घटना, बुजुर्ग दंपति की मौत की आशंका; खराब मौसम बना रेस्क्यू में देरी की वजह
एक्ट के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी
उन्होंने बताया कि सुल्तानह नूर जाहिरा अस्पताल में बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने देश के बाल अधिनियम 2001 के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। यदि किसी व्यक्ति को बच्चों के साथ दुर्व्यवहार, उपेक्षा, त्यागने या उजागर करने का दोषी पाया जाता है तो उसे 10 साल तक की जेल या RM20,000 (£ 3,455) तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं, क्योंकि इस कानून के तहत शारीरिक और भावनात्मक चोटें पहुंचाना अपराध हैं। इस मामले में भी एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करके उसे सबक सिखाया जाएगा, ताकि दोबारा ऐसा न हो।
यह भी पढ़ें: Watch Video: ब्राजील के अमेजन फॉरेस्ट में विमान क्रैश, मलबे में लगी भीषण आग, 12 की मौत
कार में छूटने से बच्चे की मौत की दूसरी घटना
बता दें कि एक महीने से भी कम समय में माता-पिता की लापरवाही के कारण कार में बच्चे की मौत होने की यह दूसरी घटना थी। अक्टूबर की शुरुआत में कुआलालंपुर में 8 महीने की बच्ची को उसकी मां ने कार में छोड़ दिया था। करीब 10 घंटे तक कार में छोड़े जाने से बच्ची की मौत हो गई थी। चेरस जिले के पुलिस प्रमुख ज़म हलीम जमालुद्दीन ने द स्ट्रेट्स टाइम्स को बताया कि बच्ची की मां ने अपनी बेटी को नर्सरी में ले जाने के लिए सुबह 7.20 बजे (भारतीय समयानुसार) कार की पिछली सीट पर बिठाया था। डॉक्टर मां यह समझकर काम पर चली गई कि उसने बेटी को पहले ही नर्सरी में छोड़ दिया है, लेकिन जब उसके पति ने शाम को फोन करके बताया कि बेटी आज नर्सरी में नहीं थी तो उसे अहसास हुआ कि बेटी अभी भी कार में है, लेकिन तब तक वह मर चुकी थी।
संबंधित खबरें
पोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
13 mins agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
20 mins agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
48 mins agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
8 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
9 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
10 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
19 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
19 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
23 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines