जेल एक ऐसा अनुभव है, जहां रहना कभी भी पॉजिटिव नजरिये से नहीं देखा जा सकता। अक्सर जेल में रहने वाले लोगों की शिकायत होती है कि उन्हें भरपूर खाना नहीं मिला, लेकिन अगर आपको पता चले कि एक जेल ऐसी भी है, जहां खा-खाकर एक क्विंटल का आदमी गिने-चुने डेढ़ साल में ही दो क्विंटल का हो गया तो आप क्या कहेंगे? आपका हैरान होना लाजमी है, लेकिन यह सच है-एकदम सोलह आने सच। तानाशाह मुसोलिनी के देश इटली की एक जेल से यही सच्चाई सामने आई है। यहां गर्लफ्रेंड के हत्यारे को मेडिकल ग्राउंड पर जेल से रिहा किया गया है कि उसे जेल में उसकी अपेक्षा के अनुरूप खाना नहीं मिलता, जिसकी वजह से वह बीमार हो गया है। ऐसा आखिर कैसे मुमकिन है, यह जानने के लिए पहले हमें उस हैवानियत के बारे में जानना पड़ेगा, जिसके बाद उसे जेल जाना पड़ा।
जून 2017 में किया था गर्लफ्रेंड का मर्डर
घटना जून 2017 की है, जब करीब 29 वर्षीय दिमित्री फ्रिकानो और उसकी 25 वर्षीय प्रेमिका एरिका प्रीति सार्डिनिया द्वीप पर सैन टेओडोरो में छुट्टियां मना रहे थे। दोनों में खाने की खराब आदतों को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद दिमित्री फ्रिकानो ने अपनी प्रेमिका की जान ले ली थी। इटली के एक स्थानीय अखबार के मुताबिक अपना गुनाह कबूल करने वाले दिमित्री फ्रिकानो ने दावा किया था कि प्रीति ने उसे पेपरवेट से मारा, जिसके बाद वह चाकू उठाने के लिए मजबूर हो गया और उसने चाकू से 57 बार वार किए। हालांकि शुरुआत में उसने अपनी गर्लफ्रेंड के कत्ल के लिए लुटेरों को जिम्मेदार बताया था, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गया और सारी सच्चाई से पर्दा उठ गया।
यह भी पढ़ें: कहानी एक औरत की, जो 16 साल की उम्र में बनी करोड़पति; 36 की होते-होते हो गई पाई-पाई की मोहताज
कोविड-19 के कारण बहुत देर से शुरू हुई थी सजा
2019 के अंत में ट्यूरिन सुपरवाइजरी कोर्ट ने दिमित्री फ्रिकानो को हत्या के लिए दोषी मानते हुए उसे 30 साल की कैद की सजा का फैसला सुनाया। हालांकि कोविड-19 के कारण उसकी सजा अप्रैल 2022 में शुरू हुई। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक सजा शुरू होने के वक्त उसका वजन 118 किलो के करीब था, लेकिन 200 किलो है। जहां तक इसकी वजह की बात है, कहा जा रहा है कि जेल में दिया जाने वाला हाई कैलोरी फूड उसकी मौत का कारण बन सकता है।
क्या कम हो सकती हैं क्रिकेटर Mohammad Shami की पत्नी से दूरियां? पढ़ें-हसीन जहां की Reels कह रही कैसी कहानी
बढ़े वजन की वजह से घर में रहेगा नजरबंद
बढ़े वजन की वजह से अब दिमित्री फ्रिकानो को कोर्ट ने जेल से रिहा कर दिया है। मेडिकल ग्राउंड पर जेल से रिहाई का आदेश देने वाली अदालत ने कहा है कि बढ़े वजन के कारण फ्रिकानो जेल में नहीं रह सकता। वह चेनस्माॅकर है। जेल प्रशासन उसे वजन कम करने के लिए कम कैलोरी वाला खाना उपलब्ध नहीं करा सकता, जो जरूरी है। बाकी सजा अपने माता-पिता के घर में नजरबंद रहकर काटेगा। हालांकि उसके परिवार ने इस कदम को शर्मनाक बताया है। उधर, मरहूम प्रीति के पिता ने कहा, ‘कोई भी मेरी छोटी बच्ची को वापस नहीं दे सकता। हमारा दर्द अभी भी बढ़ रहा है, इसे इतनी जल्दी दूर नहीं किया जा सकता’। उसको लेकर डॉक्टरों ने यह भी राय दी है कि फ्रिकानो को हृदय रोग का खतरा अधिक था और उसे एक विशेष आहार का पालन करने की आवश्यकता थी जो ट्यूरिन की जेल प्रदान नहीं कर सकती थी।
यह भी पढ़ें: …और जब गुंडों से बचाने वाली गर्लफ्रेंड पर ही टूट पड़ा आशिक, फिर लड़की ने एक ही मुक्के में कर दिया चारों खाने चित
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
8 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
14 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
21 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
21 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines