नई दिल्ली: पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है। पुलिस पिछले कई दिनों से पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी हुई है। लेकिन इमरान खान अभी तक पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। खान के घर के बाहर कल शाम से पुलिस जुटी हुई है। उनके समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हई है। समर्थकों को हटाने के लिए पुलिस ने गोली और आंसू गैस के गोले चलाए हैं।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने बुधवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तान पुलिस की ‘वास्तविक मंशा’ उनका ‘अपहरण और हत्या’ करना है। इमरान खान ने ट्वीट करते हुए कहा कि स्पष्ट रूप से ‘गिरफ्तारी’ का दावा महज ड्रामा था क्योंकि असली इरादा अपहरण और हत्या करना है। आंसू गैस और लाइव फायरिंग का सहारा लिया है। मैंने कल शाम एक मुचलके पर हस्ताक्षर किए लेकिन डीआईजी ने इसे मानने से भी इनकार कर दिया। उनके दुर्भावनापूर्ण इरादे पर कोई संदेह नहीं है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने दावा किया कि कल दोपहर से उनके घर पर भारी हमला हो रहा है। खान ने कहा, “रेंजर्स द्वारा नया हमला, सेना के खिलाफ सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को खड़ा करने के बाद शुरू हुआ है। पीडीएम और पाकिस्तान के दुश्मन यही चाहते हैं। देश के लिए एक ऑनलाइन संबोधन में खान ने कहा कि उम्मीद है कि अदालतें और प्रतिष्ठान” इस “तमाशा” को समाप्त कर देंगे।
इमरान खान ने कहा मैं जेल जाने के लिए तैयार था और मेरे बैग पैक किए गए थे लेकिन मेरे कार्यकर्ताओं ने मुझे रोक दिया। वे जानते थे कि जब से हमें बाहर किया गया था पीटीआई नेताओं को हिरासत में प्रताड़ित किया गया। बता दें कि कई घंटों तक संघर्ष होता रहा। पत्थरबाजी में कई पुलिसवाले जख्मी हो गए, जिन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीं, पुलिस ने आंसू गैस, वॉटर कैनन और गोलीबारी का सहारा लिया। फायरिंग में कई इमरान समर्थकों के घायल होने की खबर है।
संबंधित खबरें
रूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 hr ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
2 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
3 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
3 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
17 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
19 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
20 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
20 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
22 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines