Tesla CEO Elon Musk India Tour Plan Change: टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क का अप्रैल में होने वाला भारत दौरा फिलहाल टल गया है। खास वजह से मस्क भारत नहीं आ सकेंगे। खुद उन्होंने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। माना जा रहा है कि साल के अंत तक वे इंडिया आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनको टेस्ला का कोई काम अचानक आ गया। जिस कारण दौरा टाल रहे हैं। 20 अप्रैल को ही मस्क ने पोस्ट कर जानकारी दी है। लिखा है भारत यात्रा टेस्ला से जुड़ी जिम्मेदारियों के कारण दुर्भाग्य से टल रही है। साल के अंत तक भारत आने का प्लान बना रहा हूं।
प्लान में बदलाव का सबसे बड़ा कारण जानिए
21 और 22 अप्रैल को उनको भारत आना था। रिपोर्ट के मुताबिक मस्क 23 अप्रैल को मस्क अमेरिका में एक जरूरी कॉन्फ्रेंस कॉल में भाग लेंगे। इसमें कंपनी की तिमाही परफॉर्मेंस को लेकर जरूर जवाब देंगे। इसी वजह से उनके प्लान में बदलाव किया गया है। पिछले महीने ही मस्क ने पोस्ट कर पीएम मोदी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। इससे पहले दो बार मस्क की भेंट मोदी से हो चुकी है। 2015 में टेस्ला प्लांट के दौरे के दौरान उनकी पहली भेंट हुई थी। दूसरी बार 2023 में पीएम के अमेरिका दौरे में दोनों मिले थे। पीएम भी कह चुके हैं कि वे इंडिया के समर्थक हैं।
यह भी पढ़ें: 24 घंटे में 83,37,04,00,000 रुपये का नुकसान; दुबई को ‘डुबो’ गई बारिश
कुछ समय पहले टेस्ला की टीम के भारत आने की बातें चली थीं। कहा गया था कि ये टीम कई राज्यों में जाकर अपने प्लांट के लिए जमीन की तलाश करेगी। भारत में टेस्ला की ओर से प्लांट के लिए 2 से 3 बिलियन का इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है। टीम के महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात में जगह तलाशने की बात सामने आई थी, क्योंकि इन राज्यों में पहले ही काफी कार फैक्ट्रियां हैं।
18 लाख तक की कार बनाने की इच्छुक है टेस्ला
जुलाई में टेस्ला में भारत में कार फैक्टरी लगाने की बात कही थी। यहां लगभग 18 लाख तक की कार बनाई जानी थी। अभी भारत में इलेक्ट्रिक कारों पर इंपोर्ट टैक्स काफी कमा है। लेकिन इसकी छूट सिर्फ उन्हीं कंपनियों को है, जो यहां 3700 करोड़ का निवेश करती है। दूसरी शर्त 3 साल में कार बनाने की होती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर टेस्ला भारत आती है, कार बनाती है, तो दूसरी कार कंपनियों को भी इससे मोटिवेशन मिलेगा। दूसरा बड़ा फायदा उन कंपनियों को होगा, जो कारों के पार्ट्स बनाती हैं।
संबंधित खबरें
मिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
48 mins agoLIVE: जम्मू-कश्मीर से लोकसभा MP का इस्तीफा मंजूर, नेशनल कॉन्फ्रेंस भी छोड़ी
5 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
5 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
5 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
6 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
6 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
14 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
17 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
18 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines