Terrorist Sahid Latif Shot Dead In Pakistan: पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाहिद भारत के पठानकोट हमले का मास्टरमांइड था। जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। शाहिद को एनआईए ने यूएपीए के तहत केस दर्ज किया था। वो भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी था। शाहिद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजंरावाला का रहने वाला था। वो जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था। वो पाकिस्तान में सियालकोट सेक्टर का कंमाडर था उसका मुख्य काम आतंकियों को प्रशिक्षण देकर भारत में प्रवेश कराना था।
16 साल तक जेल में बंद रहा शाहिद
बता दें कि शाहिद लतीफ को 12 नवंबर 1994 को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद करीब 16 साल तक वह भारत की अलग-अलग जेलों में बंद रहा। इसके बाद शाहिद को 2010 में वाघा बॉर्डर के जरिए भारत से निर्वासित कर दिया गया था। शाहिद भारत के पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था। इसके अलावा शाहिद इंडियन एयरलाइंस के विमान को हाईजैक करने के मामले में भी मुख्य आरोपी था। बता दें कि इससे पहले भी कई आतंकियों की हत्या पाकिस्तान में हो चुकी है।
इन आतंकियों की हो चुकी हत्या
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के रहने वाले अहमद पीर की पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हिजबुल मुजाहिदीन के कंमाडर रहे इम्तियाज को रावलपिंडी में गोलियों से भून दिया गया था। वहीं आतंक की किताब कहे जाने वाले एजाज अहमद की 22 फरवरी 2023 को अफगानिस्तान की राजधानी काबूल में हत्या कर दी गई थी। वह अलकायदा के संपर्क में था। 1996 में कश्मीर की जेल से रिहा होने के बाद पहले वह पाकिस्तान गया और उसके बाद काबूल चला गया था।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
4 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
5 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
5 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
6 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
9 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
11 hrs agoLIVE: प्रदूषण पर सख्ती, GRAP-1 के तहत 1 नवंबर से वाहनों पर कड़े प्रतिबंध
13 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
13 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
13 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines