Teacher beats girl in China: चीन में एक टीचर ने 9 साल की बच्ची की मेटल रूलर से जमकर पिटाई की। जिसके कारण बच्ची की खोपड़ी टूट गई। टीचर की हैवानियत सामने आई मध्य चीन के हुनान स्टेट के बोकाई मेइक्सीहु प्राइमरी स्कूल में। बताया गया है कि बच्ची को टीचर ने 6 सितंबर को शाम 4 बजे पीटा। स्कूल के भीतर पाठ्येतर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा था।
आरोपी टीचर का नाम सॉन्ग माउमिंग है, जिसने मेटल रूलर से बच्ची को पीटा। जिसके बाद बच्ची को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करना पड़ा। घटना के बाद लोगों में भी रोष देखा जा रहा है। उन्होंने टीचर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस की ओर से भी आरोपी टीचर को अरेस्ट कर लिया गया है। टीचर ने एकदम से बच्ची पर मेटल रूलर से हमला कर दिया। जिसके कारण उसकी खोपड़ी पर काफी चोटें आईं।
अस्पताल के डॉक्टर ने बच्ची के घाव बताए मामूली
वहीं, आखिर टीचर ने बच्ची को लेकर किस बात पर आपा खोया, यह भी क्लीयर नहीं हो सका है। बच्ची को जब चोटें लगी तो टीचर उसे स्कूल के डॉक्टर के पास ले गया। यहां डॉक्टर ने बच्ची की चोटों को मामूली बताते हुए कुछ टांके लगाने की बात कही। बाद में बच्ची को स्कूल स्टाफ नजदीक के अस्पताल ले गया। यहां पर डॉक्टरों ने बच्ची के परिवार की मंजूरी के बाद ही इलाज की बात कही। जिसके बाद मजबूरी में बच्ची के परिजनों को स्कूल स्टाफ की ओर से सूचित किया गया।
सिर में फंसे मिले हड्डी के टुकड़े
बच्ची के सिर में हड्डी के फंसे टुकड़े भी डॉक्टरों की ओर से निकाले गए हैं। बच्ची का मस्तिष्क बाहर निकल रहा था। जिसको काफी गंभीर डॉक्टरों ने माना। इस संबंध में लड़की की चाची ने भी काफी बातें बताई हैं। वहीं, पता लगा है कि अभी भी बच्ची की हालत काफी गंभीर है। जिसके बाद बच्ची को आईसीयू में रखा गया है। स्कूल स्टाफ की ओर से लोगों को भरोसा दिया गया है कि वे पुलिस जांच में सहयोग करेंगे। बच्चों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। ऐसी घटना दोबारा न हो, इसका विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा।
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
4 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
6 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
7 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
10 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चारों आरोपियों को 28 अक्टूबर तक हिरासत
11 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
11 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
21 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines