हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Smoking Ban: इस देश में आउटडोर स्मोकिंग पर पाबंदी, लगेगा 21,353 रुपये तक का जुर्माना

इटली के फैशन कैपिटल मिलान में आउटडोर स्मोकिंग पर बैन लगा दिया गया है। ये बैन बुधवार 1 जनवरी 2025 को लागू किया गया। इसके अलावा नियम तोड़ने पर 21000 रुपये से ज्यादा का जुर्माना लग सकता है।

विज्ञापन

Outdoor smoking restriction Milan: इटली के मिलान में आउटडोर स्मोकिंग पर बैन लगा दिया गया है। इकोनॉमी और फैशन कैपिटल मिलान में शहर की सड़कों या भीड़भाड़ वाले इलाके में स्मोकिंग करना मना है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति स्मोकिंग करते हुए दिखता है तो उसपर जुर्माना लगाया जा सकता है। ये बैन बुधवार 1 जनवरी 2025 को लागू किया गया। आइए इसके बारे में जानते हैं।

देना होगा इतना जुर्माना

अब सवाल उठता है कि आखिर ये फैसला क्यों लिया गया? आपको बता दें कि सिटी काउंसिल ने 2020 में मिलान के वायु गुणवत्ता अध्यादेश को पारित किया था। जिसमें स्मोकिंग पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। 2021 में इसकी शुरुआत हुई, जिसके बाद पार्क और प्ले ग्राउंड के साथ-साथ बस स्टॉप और  स्पोर्ट्स फैसिलिटी में स्मोकिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया। अगर कोई शहर में लगे नए प्रतिबंध का उल्लंघन करता है तो उसे 40 से 240 यूरो (3,558 से 21,353 रुपये) का जुर्माना देना पड़ सकता है।

(File Photo)

एयर क्वालिटी में सुधार

शहर के लोकल अधिकारियों का कहना है कि इस उपाय का उद्देश्य शहर की एयर क्वालिटी में सुधार करना और नागरिकों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।  इटालियन टोबैकोनिस्ट फेडरेशन के उपाध्यक्ष इमानुएल मैरिनोनी ने कहा कि इससे बिजनेस में 20 से 30 % तक की गिरावट आ सकती है। बता दें कि यह प्रतिबंध ई-सिगरेट पर लागू नहीं होता है।बता दें कि मिलान एयर क्वालिटी के मामले में यूरोप के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है।

2023 के सामने आए राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान (ISTAT) के आंकड़ों के अनुसार देश के लगभग 19 प्रतिशत निवासी धूम्रपान करते हैं। इटली में औसतन छह यूरो प्रति पैकेट की कीमत वाली सिगरेट यूरोप में सबसे सस्ती सिगरेटों में से एक है, जहां लगभग 10 यूरो की कीमत सबसे आम है। इटली के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि हर साल 93,000 लोग स्मोकिंग के कारण मरते हैं। इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जानकारी दी है कि दुनिया भर में फेफड़ों के कैंसर के लगभग 85 प्रतिशत मामलों का कारण धूम्रपान ही होता है।

यह भी पढ़ें – 2024 के अंत में औधे मुंह गिरा बिटकॉइन, ट्रंप की जीत के बाद भी घटी कीमतें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें