Who is William Lai Taiwan’s new President in Hindi : ताइवान में शनिवार को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ। खबर आई है कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कुओमिनतांग के प्रत्याशी होउ यू-इह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। इसके साथ ही तय हो गया है कि सत्ताधारी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के विलियम लाई चिंग-ते ताइवान के अगले राष्ट्रपति बनेंगे।
चीन के लिए कई मुश्किलें खड़ी करने वाले विलियम लाई ने बीते दिनों कहा था कि हम चीन के साथ फिर से बातचीत शुरू करने के लिए तैयार हैं। वह वर्तमान में ताइवान के उप राष्ट्रपति हैं। उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में उन्हें शुरुआत से ही मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा था।
राजनीति में आने से पहले सर्जन थे
राजनीति में आने से पहले विलियम लाई सर्जन थे। वह कह चुके हैं कि 1996 में पहले राष्ट्रपति चुनाव से पहले ताइवानी वोटर्स को धमकाने के लिए चीन ने मिसाइल परीक्षण और सैन्य अभ्यास किए थे। इसके चलते लाई अपना करियर छोड़ लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए राजनीति में आ गए। कहा जा रहा है कि विलियम लाई के शासन में चीन के साथ ताइवान के संबंध और तल्ख होंगे।
2010 में बने तैनान सिटी के मेयर
विलियम के पास हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री है। नेशनल फिजिशियन सपोर्ट एसोसिएशन का अध्यक्ष रहने के बाद उन्होंने 1996 में लेजिस्लेटिव युआन चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने तैनान सिटी से जीत हासिल की थी। यहां से लगातार चार बार जीतने के बाद उन्होंने साल 2010 में तैनान के मेयर पद का चुनाव जीता था। इसके बाद साल 2014 वह फिर मेयर बने थे।
हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री
विलियम लाई का जन्म 6 अक्टूबर 1959 को ताइपेई काउंटी (अब ताईपेई सिटी) के उत्तर में स्थित एक तटीय इलाके में हुआ था। यहीं उनकी शुरुआती पढ़ाई हुई थी। रिहैबिलिचेशन में विशेषज्ञता पाने के बाद वह हॉर्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ गए थे जहां से उन्होंने पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स डिग्री पूरी की थी। स्पाइनल कॉर्ड से जुड़ी चोटों के लिए वह नेशनल कंसल्टेंट भी रह चुके हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
2 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
2 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
3 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
15 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
19 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
22 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
23 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines