ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह एक सिंगल इंजन वाला छोटा विमान था, जिसमें दो लोग सवार थे। चमत्कारिक रूप से दोनों की जान बच गई है। घटना रविवार (स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे) हुई है।
विमान में एक ट्रेनर और एक छात्र पायलट सवार थे। इस दौरान विमान ने अचानक एक गोल्फ कोर्स पर क्रैश लैंडिंग की। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह विमान गोल्फ कोर्स की तरफ आया और अचानक जमीन से टकरा गया। टक्कर के कुछ देर बाद तक वह जमीन पर घिसटता हुआ कुछ दूर गया और फिर रुक गया।
इससे विमान को नुकसान जरूर पहुंचा, लेकिन चमत्कारिक रूप से इस घटना में किसी की जान नहीं गई। विमान में सवार दोनों सुरक्षित हैं। क्रैश लैंडिंग के बाद विमान में आग नहीं लगी, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
घटना के तुरंत बाद राहत-बचाव दल को इसकी जानकारी दी गई। विमान में सवार दोनों यात्रियों की उम्र लगभग 50 साल के आसपास थी और उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं। अस्पताल ले जाने से पहले उनका घटनास्थल पर ही इलाज किया गया। घटना की जांच की जा रही है।
विमान क्रैश की घटना के बाद वहां मौजूद लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े और घायलों को बाहर निकाला। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई और फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। अब जांच की टीम विमान के मलबे का निरीक्षण करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इंजन में खराबी के कारण दुर्घटना हुई?
यह भी पढ़ें: 273 यात्रियों को ले जा रहे विमान में लगी आग, ग्रीस से सामने आया चौंकाने वाला वीडियो
पुलिस ने गोल्फ कोर्स में ही उस इलाके को घेर दिया है, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों जीवित बचे लोग भाग्यशाली थे कि उन्हें कोई जानलेवा चोट नहीं आई। कई लोग इसे एक चमत्कार कह रहे हैं।
संबंधित खबरें
'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
2 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
8 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
12 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
13 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
15 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
17 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 day agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines