Explained Sushila Karki first choice Nepal interim PM: नेपाल में Gen Z के मुख्य वक्ताओं और अधिकतर पक्षों ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री या कैबिनेट प्रमुख नियुक्त करने पर सहमति जाहिर कर दी. सुशीला कार्की के नाम पर सहमति बनना इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्हें अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने में संवैधानिक अवरोध आ रहा था. .इसके बाद भी उनके नाम पर अनौपचारिक सहमति बनना बड़ी बात है. तीन प्वाइंट में समझें Gen Z की राय.
यह भी पढ़ें: Gen-Z नेता सुशीला कार्की के नेपाल की अंतरिम PM बनने में क्या पेंच? कुलमन घीसिंग का नाम आगे क्यों
Gen Z ने खुलकर किया था सपोर्ट
सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार की मुखिया बनाने को लेकर बड़ी संख्या में Gen Z युवाओं ने उनके नाम का समर्थन किया था. इसके अलावा Sushila Karki ने BHU से पढ़ाई की है और माना जा रहा है कि वे भारत के साथ रिश्तों को संतुलित करने में सक्षम होंगी. Karki सबसे पहले राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के कानूनी सलाहकार और वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूराम कुण्वर से मुलाकात करेंगी. राष्ट्रपति से निर्णायक वार्ता में सहमति बन गई है। Karki आज ही अंतरिम कैबिनेट प्रमुख के रूप में शपथ ग्रहण कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें: पहली महिला चीफ जस्टिस, सरकार के खिलाफ सख्त रवैया, जानिए सुशीला कार्की के पीएम बनने की इनसाइड स्टोरी
बालेंद्र शाह भी सुशीला कार्की के समर्थन में उतरे
नेपाल में Gen Z के प्रदर्शन के बाद जब पीएम ने इस्तीफा दिया था तो सबसे पहले काठमांडू के पूर्व मेयर बालेंद्र शाह का नाम मुख्य तौर पर अंतरिम प्रधानमंत्री के लिए सामने आया था, लेकिन बालेंद्र शाह ने खुद आगे आकर अंतिम प्रधानमंत्री के लिए सुशीला कार्की का नाम आगे बढ़ाया. वहीं, काठमांडू के भद्रकाली स्थित नेपाल सेना मुख्यालय में भी हुई मैराथन बैठकों में सुशीला कार्की को ईमानदारी व बेबाक छवि के कारण कुछ समूह समर्थन दे रहे हैं, जबकि विरोधी संविधान में पूर्व जज को PM न बनाने की बाधा और उनकी उम्र का हवाला देते हैं.
Gen-Z नेता ओजस्वी ने कहा, देश को पहली महिला PM मिलेगी
Gen-Z नेता ओजस्वी ने कहा कि ‘Gen-Z में हमारे पास कोई नेता नहीं है, यह रातोंरात शुरू हुआ… हमारे पास कोई नेता नहीं है, हम सब Gen-Z हैं, हम सब नेता हैं… अभी हमें एक अंतरिम सरकार चाहिए, जिसके लिए हमने सुशीला कार्की का नाम प्रस्तावित किया है…दूसरा, मौजूदा संसद को भंग करना. तीसरा, देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखना देश…सुशीला कार्की इस मामले में बहुत सकारात्मक हैं. हमारे देश को पहली महिला प्रधानमंत्री मिल रही है, जो एक बहुत अच्छी बात है…हम उन्हें इसलिए चुनना चाहते हैं क्योंकि वह इस राष्ट्र के निर्माण में हमारी मदद करेंगी…’.
नेपाल में नए सिरे से सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू
गौरतलब है कि सोशल मीडिया बैन के बाद से पूरे नेपाल में हिंसक प्रदर्शन हुआ. प्रधानमंत्री समेत कई मंत्रियों के इस्तीफे के बाद नेपाल में नए सिरे से सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जेन-जी समूह के कई ग्रुप हो गए हैं. जेनजी, राष्ट्रपति और सेना के बीच बातचीत का दौर जारी है. फिलहाल अंतरिम सरकार में पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के प्रधानमंत्री बनने के चर्चा तेज हो गई है. शांति को देखते हुए काठमांडू घाटी में लागू कर्फ्यू में आंशिक ढील दी गई है.
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
6 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
16 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
18 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
20 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
22 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
23 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines