नई दिल्ली: चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में बुधवार को एक खदान धंस गई। खादान से शव निकाले जा रहे हैं। इस घटना में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है और 48 लापता हैं। विशाल खदान में भूस्खलन की दूसरी घटना होने की वजह से कई घंटों तक बचाव व राहत कार्य स्थगित रहा।
खदान से करीब 25 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में स्थित पुलिस चौकी से बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक दर्जन बुलडोजर, ट्रक, एसयूवी और दमकल गाड़ियों को गुजरते देखा गया।
खादन तक जाने की अनुमति देने से पहले पुलिस ने सभी लोगों और वाहनों को रोका और सुरक्षा जांच के बाद उन्हें खदान की ओर जाने की अनुमति दी गई। लापता लोगों की तलाश के लिए आस-पास के क्षेत्रों से बचाव कर्मियों को भेजा गया है। इनर मंगोलिया चीन में कोयले और अन्य खनिजों के खनन के लिए एक प्रमुख क्षेत्र है।
और पढ़िए –UNGA: यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर UNGA में प्रस्ताव, एक बार फिर भारत ने वोटिंग से बनाई दूरी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि केवल सरकार द्वारा मंजूरी प्राप्त लोगों को ही इलाके में जाने की अनुमति दी जाएगी। बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे चांग झियागांग ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि बचाव कर्मी भारी मिट्टी खोदने वाली मशीनों और उपकरणों का इस्तेमाल मलबा हटाने के लिए कर रहे हैं और दबे लोगों का पता लगाने के लिए थर्मल इमेजर और उपकरणों का प्रयोग कर रहे हैं।
गौरतबल है कि खदान धंसने की घटना बुधवार को अपराह्न करीब एक बजे घटी और वहां खनन कर रहे मजदूर और ट्रक मलबे में दब गए। आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि करीब 900 बचाव कर्मियों ने भारी उपकरणों के साथ बृहस्पतिवार को दोबारा बचाव अभियान शुरू किया।
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
4 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
6 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
7 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
20 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
22 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
23 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines