Crew 10 Mission ISS Sunita Williams: पिछले 9 महीने से अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 270 दिनों के बाद जल्द ही धरती पर वापसी करने वाले हैं। नासा और स्पेस एक्स का क्रू-10 मिशन आज ISS में एंट्री करेगा। मिशन अपने अगले फेज में है। आज यानी 16 मार्च को क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट डॉकिंग के लिए तैयार है।
कब होगी डॉकिंग?
NASA के शेड्यूल के भारतीय समयानुसार अनुसार 16 मार्च को सुबह 11:30 बजे डॉकिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। डॉकिंग पूरी होने के बाद सुनीता और बैरी क्रू में सवार होंगे और फिर क्रू की अनडॉकिंग शुरू हो जाएगी, जिसके बाद कैप्सूल धरती पर वापसी करेगा।
यह भी पढ़ें- ‘देश तभी आगे बढ़ेगा जब हम भारतीयता को महसूस करेंगे’, इंद्रेश कुमार ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना
कैनेडी स्पेस स्टेशन से लॉन्च हुआ मिशन
Space X ने शुक्रवार की रात को क्रू-10 मिशन लॉन्च किया था। यह मिशन आज सुबह 4:30 बजे (अमेरिकी समय के अनुसार शुक्रवार की शीम 7 बजे) लॉन्च किया गया था। फ्लोरिडा में स्थित नासा के कैनेडी स्पेस स्टेशन से यह मिशन लॉन्च हुआ, जो 7 घंटे में ISS पहुंच जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो लॉन्चिंग के 10 मिनट के बाद कैप्सूल रॉकेट से अलग हो गया था और अब यह तेजी से ISS की तरफ बढ़ रहा है।
कब होगी वापसी?
बता दें कि क्रू-10 के ISS पहुंचने के बाद यहां अंतरिक्ष यात्रियों की कुल संख्या बढ़कर 11 हो जाएगी। नासा के मुताबिक नए चालक दल में सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर, डॉन पेटिट, निक हेग और रोस्कोसमोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव, एलेक्सी ओविचिन और इवाना वैगनर शामिल होंगे। कुछ देर के भाषण के बाद हेग, सुनीता, बुच और गोरबुनोव अंतरिक्ष से विदा लेंगे। यह चारों अंतरिक्ष यात्री 19 मार्च से पहले पृथ्वी पर वापस आ जाएंगे।
2 दिन की हैंडओवर प्रक्रिया
अंतरिक्ष से विदा लेने के पहले सुनीता समेत सभी अंतरिक्ष यात्रियों को 2 दिन की हैंडओवर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस प्रक्रिया के तहत क्रू-10 से अंतरिक्ष में पहुंचे नए अंतरिक्ष यात्री ऐनी मेकक्लेन, निकोल एयर्स, ताकुया ओनिशी और किरिल पेस्कोव को ISS का दारोमदार सौंपा जाएगा। ऐसे में सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के 19 मार्च तक धरती पर पहुंचने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान की दस्तक; इन राज्यों में बारिश और लू का IMD अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR में कैसा मौसम?
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
5 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
7 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
8 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
10 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
10 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
19 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
20 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
23 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines