Suchir Balaji Death Case : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओपनएआई (OpenAI) के भारतीय मूल के एक पूर्व कर्मचारी सुचिर बालाजी (26) की मौत मामले में मां ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की जांच रिपोर्ट में पता चला है कि अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में सुचिर बालाजी ने सुसाइड कर लिया और वे अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। हालांकि, मां ने जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
सुचिर बालाजी की मां पूर्णिमा रामाराव ने बेटे की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि एक प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर को जांच के लिए रखा है और मौत की वजह जानने के लिए दूसरी बार लाश का टेस्ट करवाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुचिर बालाजी जिस बुकानन स्ट्रीट के अपार्टमेंट में रहता था, उसमें तोड़फोड़ की गई। अपार्टमेंट के बाथरूम में मारपीट और खून के धब्बों के निशान मिले हैं, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी ने उसे मारा है।
यह भी पढ़ें : OpenAI और ChatGPT पर सवाल उठाने वाले सुचिर बालाजी कौन? जिनकी अमेरिका में मौत
सुसाइड नहीं मर्डर है : मां
मां पूर्णिमा रामाराव ने कहा कि यह एक हत्या है, जिसे जांच अधिकारियों ने सुसाइड घोषित कर दिया। उन्होंने एफबीआई से इस मामले की जांच की मांग की। मां ने आरोप लगाया कि कंपनी गलत फैसले ले रही थी, जिसके खिलाफ उसके बेटे ने आवाज उठाई थी। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में एलन मस्क और भारतीय अमेरिकी तकनीकी उद्यमी विवेक रामास्वामी को टैग किया।
सुचिर बालाजी ने ओपनएआई पर लगाया था आरोप
सैन फ्रांसिस्को के चीफ मेडिकल एग्जामिनर ऑफिस ने कहा कि बालाजी ने अपने सैन फ्रांसिस्को अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली। बाबाजी ने अपनी मौत से पहले द न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में ओपनएआई पर कॉपीराइट कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
6 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
9 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
10 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
14 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
18 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
20 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
20 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
20 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
20 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines