Strange Village Where No Body want to live: हर कोई ऐसी जगह पर रहना चाहता है, जहां शांति और सुकून हो। वहां प्राकृतिक सुंदरता और अच्छे दृश्य होने चाहिए। एक ऐसा गांव है, जहां ये सब मौजूद है। समुद्र के किनारे, बेहद खूबसूरत घाटियां, लेकिन यहां कोई रहना नहीं चाहता। सभी लोग गांव छोड़कर चले गए। 90 घरों में से सिर्फ एक घर में ही एक बच्चा रह रहा है। वह भी इस बात पर अड़ा है कि वह गांव नहीं छोड़ेगा। अब आप सोच रहे होंगे कि शायद गांव में भूतों का बसेरा होगा तो नहीं। चोरी और डकैती जैसी घटनाओं का आतंक होगा, लेकिन ऐसा भी नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि फिर गांव में किसी के नहीं रहने के पीछे ऐसी क्या वजह है? आपके इसी सवाल का जवाब हम यहां अपने इस आर्टिकल में दे रहे हैं।
-
इंग्लैंड में स्थित है अनोखा गांव पोर्टलॉ, 2 बेडरूम वाले कॉटेज की कीमत 4.5 करोड़ रुपए से भी ज्यादा
सबसे पहले तो यह बता देना जरूरी है कि पोर्टलॉ के नाम का यह गांव इंग्लैंड में स्थित है। बेहद खूबसूरत जगह पर स्थित गांव तक सड़क होने से आवागमन में कोई परेशानी नहीं होती है। प्राकृतिक घाटी पर्यटकों को आकर्षित करती है। यहां के सूर्योदय को कैद करने के लिए फोटोग्राफर दूर-दूर से आते हैं। यहां हर साल हजारों पर्यटक छुट्टियां मनाने आते हैं। समुद्र में मछलियां पकड़ी जा रही हैं, लेकिन स्थानीय लोग अपने घरों से भाग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पुतिन की सेहत को लेकर आया अपडेट; कार्डियक अरेस्ट के बाद क्रेमलिन ने बताया-कैसी है तबियत
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों के नाम पर यहां गांव में मकान हैं, वो यहां से शहर में जाकर बस चुके हैं और अपने मकानों को किराये पर देते हैं। हालांकि किराया भी बहुत महंगा होने के कारण कोई इन्हें लेने को तैयार नहीं है। अधिकांश घरों में पर्यटक आकर ठहरते हैं और मोटी रकम चुकाते हैं। हाल ही में पैरिश काउंसिल के चेयरमैन ल्यूक डनस्टोन ने इस पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि हमें इस पर ध्यान देना होगा, क्योंकि यह स्वर्ग जैसा दिखता है और इसे संरक्षित करना होगा। हम नहीं चाहते कि यह हाथ से निकले।
यह भी पढ़ें: इजरायल ने गाजा में गिराए पर्चे, “बंधकों की जानकारी देने वाले को इनाम और सुरक्षा की पेशकश”
अब बात आती है कि यहां किराया है कितना? पता चला है कि महज 2 बेडरूम वाले कॉटेज की कीमत 4.5 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। अगर आप तीन बेडरूम का घर खरीदना चाहते हैं तो इसकी कीमत लगभग 8.5 करोड़ रुपए है। यही वजह है कि यहां कोई घर भी नहीं खरीद सकता। इस कीमत पर लोगों को शहर में एक अच्छा खास घर मिल सकता है। ल्यूक डनस्टोन ने कहा, “हमें लोगों की कमाई का तरीका बदलना होगा और हमें इन घरों की लागत कम करने पर भी विचार करना होगा, ताकि लोग इन घरों में लौट सकें।” स्वर्ग जैसा लगने वाला ये गांव नर्क न बन जाए। जॉन और जेनी कैसन ने कहा कि किफायती आवास की आवश्यकता है।
संबंधित खबरें
US के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
1 hr agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
13 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
16 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
20 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
21 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
23 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
1 day ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines