2024 MT1 Asteroid: नासा की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि अंतरिक्ष से एक बड़ा खतरा धरती की ओर तेजी से आ रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार एक विशाल उल्कापिंड 65215 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। इस उल्कापिंड का नाम 2024 MT-1 है। इसका व्यास लगभग 260 फीट है। वैज्ञानिकों के अनुसार अगर यह इसी गति से बढ़ता रहा तो 8 जुलाई को पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा। नासा को क्षुद्रग्रह 2024 MT1 के बारे में पता अपने नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट ऑब्जर्वेशन प्रोग्राम से लगा है। पहली बार नासा ने ऐसा कार्यक्रम करवाया है, जो पृथ्वी के करीब आने वाले उल्कापिंडों और धूमकेतुओं को ट्रैक करता है।
फिलहाल धरती के टकराने के आसार नहीं
इनकी निगरानी के लिए रडार प्रणाली और दूरबीनों का सहारा लिया जाता है। पहली बार जब इस उल्कापिंड को ट्रैक किया गया तो मामला चिंताजनक लगा। लेकिन जल्द पता लग गया कि इसके फिलहाल धरती से टकराने के आसार नहीं हैं। JPL (नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेट्री) ने इसके पथ की कड़ी निगरानी की, जिसके बाद चिंता कम हुई। जेपीएल का एस्टेरॉयड वॉच डैशबोर्ड उल्कापिंडों की स्पीड, स्थिति और धरती से दूरी के बारे में रियल टाइम डाटा मुहैया करवाया है।
यह भी पढ़ें:अंतरिक्ष से कैमरे में कैद हुआ कुदरत का करिश्मा, ISS ने दिखाई पृथ्वी के ‘लाइट शो’ की झलक
जेपीएल को उम्मीद है कि ये उल्कापिंड पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। यह चांद और धरती की दूरी से लगभग चार गुना अधिक है। अगर ऐसे उल्कापिंड धरती से टकरा जाएं तो काफी खतरनाक हो सकता है। टकराने के बाद विस्फोट, आग या सुनामी आने जैसी स्थिति बन सकती है। नासा ने ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए ग्रह रक्षा समन्वय कार्यालय (PDCO) का गठन किया है। जो निरंतर ऐसे मामलों में काम करता रहता है। नासा उल्कापिंडों और दूसरे खतरों से निपटने के लिए लगातार मिशन चलाता रहता है। सितंबर 2022 में डिमोफोर्स नाम के उल्कापिंड से नासा ने अपना अंतरिक्ष यान भी टकराया था।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
5 mins agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 hr agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
7 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
8 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
9 hrs agoLIVE: भारत यात्रा पर जल्द आ सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बर्नहम
10 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines