Stampede in Kenya 6 dead and about 100 injured: केन्या में वार्षिक कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई है और 100 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये हादसा तब हुआ जब पश्चिमी केन्या के केरिचो स्टेडियम में हजारों लोग एक साथ घुसने की कोशिश कर रहे थे।
केन्या के अधिकारियों ने जानकारी दी कि वार्षिक सार्वजनिक हॉलीडे के जश्न के दौरान शुक्रवार को भगदड़ मचने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 100 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि भगदड़ उस समय मची जब हजारों लोग पश्चिमी केन्या के केरिचो स्टेडियम के अंदर जाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। इस स्टेडियम में इस वर्ष के माशूजा दिवस का आयोजन किया जा रहा था। वहीं, स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उन्हें डर है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
नरक के जैसा था मंजर
घटनास्थल पर मौजूद एक स्थानीय मीडिया कैमरामैन के हवाले एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि यह मंजर नरक के जैसा था। फेस्टस किरुई ने कहा कि लोग भागने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बारिश होने के कारण वे कीचड़ में फंसे रहे और लाशों पर लाशें ढेर होती गईं। इसके साथ ही उनके जूते कीचड़ में फंसे हुए थे। उस दौरान आप देख सकते थे कि इन लोगों को बाहर निकलने की कोशिश में बहुत संघर्ष करना पड़ा।
बेफिक्र राष्ट्रपति देते रहे भाषण
केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने घटना के लगभग चार घंटे बाद स्टेडियम में हजारों लोगों को संबोधित किया। हालांकि उन्होंने भगदड़ का कोई जिक्र नहीं किया। इसके बजाय उन्होंने अपना भाषण सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की अपनी योजनाओं को समर्पित किया। वहीं, यह स्पष्ट नहीं था कि रुतो को अपनी टिप्पणी देते समय भगदड़ के बारे में पता था या नहीं।
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
3 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
9 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
10 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
11 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
13 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
18 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines