हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

21 लोग जिंदा जले, फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड; लिथियम बैटरी बनाने वाले कारखाने में ब्लास्ट

Factory Blast Fire Incident: बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 21 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। बुरी तरह झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
South Korea Lithium Battery Factory Blast

Lithium Battery Factory Blast: साउथ कोरिया में आज भीषण अग्निकांड हुआ। राजधानी सियोल के ह्वासोंग शहर में बनी फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट के बाद आग लग गई, जिसमें जिंदा जलने से करीब 21 लोग मारे गए। 20 से ज्यादा लोगों की तलाश जारी है। हालांकि आग बुझा ली गई है, लेकिन शवों तलाशे जा रहे हैं। पुलिस को शक है कि फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे सभी लोग मारे जा चुके हैं।

आग इतनी विकराल थी कि किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। फैक्ट्री भी जलकर राख हो चुकी है। सियोल फायर ब्रिगेड ऑफिसर किम जिन-यंग ने अग्निकांड की पुष्टि की है। उन्होंने घायलों के खतरे से बाहर होने की बात कही। वहीं मीडिया को जानकारी दी कि अब तक 21 लोगों की लाशें मिल चुकी है। पूरी फैक्ट्री राख हो गई है और किसी के जिंदा मिलने की गुंजाइश नहीं है।

 

यह भी पढ़ें:2 टीचर्स की चौंकाने वाली ‘करतूत’, जानें जलील-संजय कैसे गंगाधर से मिले? NEET पेपर लीक में दिल्ली कनेक्शन आया सामने

विज्ञापन

फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर मिली लाशें

रायटर्स और योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार, अग्निकांड भारतीय समय के अनुसार आज सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। लोगों ने आग की लपटें देखकर फायर ब्रिगेड को फोन करके बताया। धमाके के समय फैक्ट्री में 60 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन धमाका होते ही आग भड़क गई और वे बाहर नहीं निकल पाए। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन मरने वालों में चीन और अन्य देशों के नागरिक शामिल हैं।

लाशों का पता मृतकों के मोबाइल सिग्नलों को ट्रेस करने से चला। ज्यादातर लाशें फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर मिलीं। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन शक है कि लिथियम बनाते समय ज्यादा गर्मी होने से बैटरियों में धमाका हुआ। फिर भी हादसे के कारणों की जांच जारी है। जल्दी ही हादसे की वजह उजागर की जाएगी। फैक्ट्री जलने से मालिकों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के बीच बड़ा हादसा, इरफान पठान के मेकअप आर्टिस्ट की मौत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola