US Winter Storm: अमेरिका में इस समय कड़ाके की ठंड है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में शक्तिशाली तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अमेरिका में इस साल का पहला शीतकालीन तूफान होगा। तूफान अमेरिका के 6 करोड़ लोगों को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग ने रविवार को कहा न्यू जर्सी से लेकर कंसास और मिसौरी तक एक दशक की सबसे भारी बर्फबारी हो सकती है।
बता दें कि मौसम विभाग ने मैरीलैंड, मिडिल इलिनोइस, इंडियाना, वर्जीनिया, केंटकी समेत कई प्रांतों के लिए चेतावनी जारी की गई है। बर्फबारी, सर्द हवा और लगातार गिरते तापमान के कारण देश के कुछ हिस्सों में खतरनाक स्थिति बन गई है। बर्फबारी के कारण कंसास और इंडियाना की अधिकांश सड़कें बर्फ से ढक गई हैं।
लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील
भारी बर्फबारी के बाद इंडियाना की पुलिस ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है। कंसास इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भारी बर्फबारी के बाद शनिवार दोपहर को विमान की आवाजाही रोक दी गई। मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी देते हुए कहा सोमवार से देश के दो तिहाई पूर्वी हिस्से में खतरनाक और हाड़ कंपा देने वाली सर्द हवाएं चलेंगी। वर्जीनिया के गवर्नर ग्लेन यंगकिन ने शुक्रवार शाम को ही आपात स्थिति की घोषणा की। उन्होंने एक्स पर बयान देेकर मंगलवार को होने वाले राज्य के विशेष चुनाव से पहले निवासियों को जल्दी मतदान करने के लिए कहा।
ये भी पढ़ेंः फिर भूकंप के झटकों से डोली धरती, आज अफगानिस्तान के बाद जम्मू कश्मीर में आया Earthquake
2200 से अधिक उड़ानें रद्द
एनडीटीवी में सीएनएन के हवाले से छपी खबर के अनुसार तूफान के कारण 2200 से अधिक उड़ानें रद्द हो सकती हैं और 25000 से अधिक उड़ानों में देरी हो सकती है। वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार सोमवार तक वाशिंगटन के आसपास के क्षेत्रों में 10 इंच तक बर्फ गिर सकती है, जिससे आवाजाही बाधित हो सकती है। तूफान के आने से अमेरिका की कुछ जगहों पर तापमान शून्य से डिग्री 18 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाएगा। तेज हवाओं के कारण खतरा और बढ़ सकता है। केंटकी, मिसौरी और वर्जीनिया के गवर्नरों ने राज्यों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है। लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ेंः 3067 मीटर ऊंचे पहाड़ पर 2 बार चढ़ाई, वॉलीबॉल खेलने का था शौक, कौन थीं दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला टोमिको?
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
3 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
10 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
12 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
16 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
16 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
18 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines