Snake Sparks Massive Power Outage : तेज बारिश होने, आंधी-तूफान आने या ऐसी कोई और स्थिति बनने पर बिजली जाने की बातें आपने सुनी भी होंगी और खुद भी अनुभव की होंगी। ऐसी ही स्थिति बनी हुई है अमेरिका के वर्जीनिया में जहां लगभग 11,700 लोग बिना बिजली के रहने के लिए मजबूर हो गए। शनिवार रात हुई इस घटना में सेंट्रल न्यूपोर्ट न्यूज और क्रिस्टोफर न्यूपोर्ट यूनिवर्सिटी जैसे इलाके भी प्रभावित हुए। हैरान करने वाली बात यह है कि इस ब्लैकआउट का कारण कोई प्राकृतिक आपदा या हादसा नहीं बल्कि एक सांप था। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
आखिर हुआ क्या, सांप ने कैसे ठप कर दी बिजली?
अमेरिका की एनर्जी कंपनी डोमिनियन एनर्जी के अनुसार बिजली सप्लाई में यह बाधा एक सांप की वजह से आई थी। यह सांप रेंगते-रेंगते हाई वोल्टेज एरिया में पहुंच गया था और एक ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आ गया था। इस कारण से पूरे इलाके में इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई ठप हो गई। हालांकि, बिजली विभाग के लोगों ने फुर्ती दिखाई और लगभग डेढ़ घंटे के अंदर पॉवर रीस्टोर कर ली। रिपोर्ट्स के अनुसार इस संकट का कारण बनने वाले सांप की प्रजाति की पहचान नहीं की जा सकी है, लेकिन, इसकी इस हरकत की वजह से हजारों लोगों को लंबे समय तक अंधेरे के साए में जीना पड़ा।
इससे पहले भी बिजली की सप्लाई रोक चुके हैं सांप
जानकारी के अनुसार कई जगहों पर अचानक एक साथ बिजली जाने की यह घटना शनिवार की रात करीब 9.15 पर हुई थी। सांप के हाई वोल्टेज एरिया में पहुंचने और ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आने की वजह से 6000 से ज्यादा आउटेड रिपोर्ट किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डोमिनियन एनर्जी की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रात 10.30 बजे तक बिजली सर्विस को पूरी तरह से ठीक कर लिया था। बता दें कि इसी साल मई में चार सांपों ने नैशविल के पास भी बिजली गुल कर दी थी। इस पूरे महीने के दौरान कई सांप फ्रैंकलिन में स्थित इलेक्ट्रिसिटी सबस्टेशन में दिखते रहे थे।
ये भी पढ़ें: आखिर क्या हैं प्लेन से निकलती सफेद लाइनें? धरती के लिए हो सकती हैं खतरनाक!
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश के बाद अब थाईलैंड में सियासी तूफान, सत्ता से बाहर कर दिए गए पीएम
ये भी पढ़ें: ईरान ने क्यों खाई है इजराइल के खात्मे की कसम, किसकी सेना है ज्यादा ताकतवर?
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
5 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
6 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
9 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
11 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
14 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
15 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
17 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
18 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
18 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines