Singapore Embassy: भारत में सिंगापुर दूतावास ने एक फर्जी नंबर प्लेट वाली कार को लेकर अलर्ट किया है। सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने आज शुक्रवार को विदेश मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को फर्जी नंबर प्लेट वाली कार को लेकर जानकारी दी। इसको लेकर उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कार की फोटो भी शेयर की है।
एक्स पर शेयर की फोटो
वोंग ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 63 सीडी प्लेट वाली सिल्वर कार नकली है। यह हमारे दूतावास की कार नहीं है। दूतावास ने आगे लिखा कि हमने विदेश मंत्रालय और पुलिस को सतर्क कर दिया है। चारों ओर इतने सारे खतरों के साथ, जब आप इस कार को लावारिस पार्क करते हुए देखें तो अतिरिक्त सावधान रहें। इस पोस्ट में उन्होंने दिल्ली पुलिस, विदेश मंत्रालय और दिल्ली एयरपोर्ट को भी टैग किया है।
बता दें कि भारत में राजनयिक कार्य के लिए उपयोग किए जाने वाले वाहनों में सफेद अक्षरों वाली नीली नंबर प्लेट होती हैं। इन नंबर प्लेटों में सीडी अक्षर के बाद दो अंकों का कोड और पंजीकरण संख्या लिखी होती है। सीडी नंबर प्लेट वाले वाहन दूतावासों, वाणिज्य दूतावासों सहित विदेशी राजनयिक मिशनों और संगठनों के लिए रिजर्व हैं। सीडी का मतलब कोर डिप्लोमैटिक होता है।
पहले हुई थी साइन बोर्ड में गलती
वहीं, इससे पहले अक्टूबर में वोंग ने चाणक्यपुरी में सिंगापुर उच्चायोग के पास लगे साइन बोर्ड में गलती को बताया था। इस दौरान भी उन्होंने एक्स पर दो फोटो शेयर की थीं। साइन बोर्ड पर गलत तरीके से देश का नाम Singapur की जगह Singapore लिखा था। वोंग ने अपनी पोस्ट में कहा था कि वर्तनी जांच पहले करना हमेशा अच्छा होता है। हालांकि, वोंग की इस पोस्ट के कुछ घंटों में ही नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने इस मुद्दे पर संज्ञान लिया। वर्तनी की गलती को ठीक कर दिया।
यह भी पढ़ें:- Deepfake: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 7 दिन का टाइम, दोषियों के खिलाफ FIR कराने में मदद करेगी केंद्र सरकार
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
3 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
4 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
7 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
8 hrs agoLIVE: पटना में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
9 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
16 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
18 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
23 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines