S jaishankar in Pakistan: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पाकिस्तान पहुंच गए हैं। विदेश मंत्री ने मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से आयोजित डिनर में शिरकत की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे से हाथ मिलाया। विदेश मंत्री का ये 9 साल में पहली बार पाकिस्तान का दौरा है। SCO शिखर सम्मेलन में उनके अलावा चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में इस आयोजन के लिए सुरक्षा कड़ी की गई है। आइए आपको बताते हैं कि पाकिस्तान में इस विदेश मंत्री की सुरक्षा के लिए क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं।
10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती
पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार, सरकार ने इस आयोजन के लिए खास तैयारियां की हैं। इस्लामाबाद की सुरक्षा को पुख्ता कर दिया गया है। सरकार ने लगभग 900 प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए 10,000 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। इस आयोजन की सुरक्षा के लिए सेना को पहले ही बुला लिया गया है। इसके अलावा राजधानी में रेंजर्स को पहले ही तैनात कर दिया गया है।
तीन दिन की छुट्टी
सरकार ने इसके अलावा इस्लामाबाद में सार्वजनिक कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और कमर्शियल प्लेसेज में तीन दिन की छुट्टियों की घोषणा की है। इस दौरान सभी मैरिज हॉल भी बंद रहेंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान इस्लामाबाद और रावलपिंडी शहरों में मेट्रो बस सेवा सस्पेंड रहेगी।
ये भी पढ़ें: शहबाज शरीफ से एस जयशंकर की मुलाकात, पाकिस्तान के पीएम ने आगे बढ़कर मिलाया हाथ
नहीं होगी द्विपक्षीय मीटिंग
विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान में 24 घंटे से ज्यादा का समय नहीं बिताएंगे। वह जल्द ही भारत वापस लौट आएंगे। एससीओ के नियमों के अनुसार, देश के प्रतिनिधि शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर बात नहीं कर सकते हैं। भारतीय मंत्री ने भी कहा है कि वह अपनी यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा नहीं करेंगे। द्विपक्षीय मामलों पर अन्य मंचों पर बात की जाएगी। जानकारी के अनुसार, चीन की ओर से प्रधानमंत्री ली कियांग इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 11 साल में यह किसी चीनी प्रधानमंत्री की पहली पाकिस्तान यात्रा होगी।
ये भी पढ़ें: किम जोंग या जाॅर्ज सोरोस…किसके साथ डिनर करेंगे एस. जयशंकर? विदेश मंत्री ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
पीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
5 mins agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
2 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
5 hrs agoLIVE: CM पुष्कर सिंह धामी ने गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बात की
8 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
11 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
21 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines