सऊदी अरब के रेगिस्तान जहां सिर्फ रेत और गर्मी के अलावा कुछ और महसूस नहीं होता, 30 साल बाद वहां अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है. नॉर्थ सऊदी अरब में मौजूद रेगिस्तानी पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछ गई है. तबुक इलाके के जबल अल लॉज में काफी स्नोफॉल हुआ है, जिसने ठिठुरन बढ़ा दी है. वहीं ट्रोजेना हाईलैंड्स में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हुई. लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे कि ये सऊदी अरब का रेगिस्तान है. कुछ इसे AI इमेज समझ रहे हैं तो कुछ इसे कुदरत का करिश्मा कह रहे हैं.
ये भी पढ़ें: नदियों का रंग हुआ नारंगी… आर्कटिक में बदल रहे हैं सर्दी के मायने, क्या ये है खतरे की घंटी?
आकर्षण का केंद्र बने सऊदी के रेगिस्तान
सऊदी अरब के उत्तर पश्चिम में मौजूद जबाल अल लॉज का मतलब है-बादाम का पहाड़. बर्फबारी के बाद ये कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा है.जबाल अल लॉज में रहने वाले लोग और वहां आने वाले टूरिस्ट काफी खुश हैं. बर्फ से ढके सऊदी पहाड़ों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखने के लिए अल-मजमाह और अल-घाट में भारी भीड़ उमड़ पड़ी. खराब मौसम के चलते अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर पिछले हफ्ती सभी स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था लागू कर दी थी. सऊदी अरब से नेशनल सेंटर फॉर मेटेरेलियॉजी (NCM) ने रियाद, पूर्वी प्रांत और उत्तरी सीमाओं के कुछ इलाकों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है.
आखिर क्या है वजह?
सोशल मीडिया पर कुछ लोग रेगिस्तान में हुए स्नोफोल की तुलना पैगंबर की भविष्यवाणी से भी कर रहे हैं, जिसमें ये कहा गया है कि आखिरी समय में अरब प्रायद्वीप एक बार फिर हरा-भरा और नदियों से भर जाएगा. हालांकि मौसम वैज्ञानिक इसकी वजह जलवायु परिवर्तन को मान रहे हैं. उनका कहना है कि क्लाइमेट चेंज इस कदर मौसम पैटर्न को बदल रहा है कि जिन क्षेत्रों को गर्मी और सूखे के लिए जाना जाता है, अब वहां बर्फबारी हो रही है. दक्षिण एशिया में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, आमतौर पर सूखे रहने वाले मिडिल ईस्ट इलाकों में अचानक आई बाढ़, यूरोप और उत्तरी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में असामान्य हिमपात की घटनाएं ये दिखाती है कि जलवायु परिवर्तन किस तरह मौसम की करवट को बदल रहा है.
ये भी पढ़ें: UAE में भारी बारिश के चलते कई फ्लाइट कैंसिल, सड़कें बनीं नदी; जानें रेगिस्तान में क्यों आई बाढ़?
संबंधित खबरें
'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
22 mins agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
11 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
15 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
15 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
22 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
23 hrs agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines