हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन-सा है सऊदी अरब का वह 'खूनी' रोड, जहां 42 भारतीयों की हुई मौत, पहले भी हो चुके हैं हादसे

Saudi Arab Accident: सऊदी अरब में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 42 भारतीयों की मौत की खबर है. ये हादसा मक्का से मदीना जा रही भारतीयों से भरी बस के डीजल टैंकर से टकराने के बाद हुआ. मृतकों में कई बच्चे भी शामिल थे.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Saudi Arab Accident: सऊदी अरब में एक हादसे में भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई. इस हादसे में जिन लोगों की जान गई, उनमें ज्यादातर हैदराबाद के लोग शामिल थे. इनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे. ये हादसा ऐसे पुल पर हुआ जहां पर बहुत ट्रैफिक रहता है. इसके पहले भी इस जगह पर कई हादसे हो चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रोड पर एक्सीडेंट रेट ज्यादा है. 2023 में भी यहा पर इसी तरह का एक हादसा हुआ था. अब सवाल ये उठता है कि एक्सिडेंट का इतना खतरा रहता है तो फिर सऊदी सरकार इसके लिए कुछ ठोस कदम क्यों नहीं उठा रही है?

उमराह करने गए 42 लोगों की मौत

भारत से उमराह करने के लिए भारतीयों का एक जत्था सऊदी अरब गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीर्थयात्रियों से भरी बस मक्का से मदीना की तरफ जा रही थी. उसी दौरान ये बस एक डीजल से भरे टैंकर से टकरा गई. जिस जगह पर हादसा हुआ, उस हाईवे पर काफी भीड़ रहती है. यहां पर भारी गाड़ियां ज्यादा चलती हैं. हादसे के जो वीडियो सामने आए हैं उनमें देखा जा सकता है कि यह एक पुल है, जो सिंगल रोड है. इसके आसपास पहाड़ियां हैं.

ये भी पढ़ें: कौन थे सऊदी अरब में बस हादसे में जान गंवाने वाले 42 भारतीय? नाम-फोटो आए सामने, हेल्पलाइन नंबर जारी

विज्ञापन

पहले भी यहां हो चुके हैं हादसे

बता दें कि आज से पहले भी इस हाईवे पर इस तरह के खतरनाक हादसे हो चुके हैं. साल 2023 में एक ऐसे ही हादसे में करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी. इसको लेकर कहा जाता है कि इस ओवरयूज्ड हाईवे पर भारी वाहनों की संख्या ज्यादा रहती है और एक्सीडेंट रेट भी इस जगह पर चिंताजनक बताया जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके पहले भी एक हादसे में 9 लोगों की मौत हुई थी.

ये भी पढ़ें: क्या होता है उमराह? जिसके लिए सऊदी अरब जाते हैं लोग, जानिए ये हज से कितना है अलग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola