Saudi Arabia can buy stake worth $30 billion in Indian Premier League: सऊदी अरब अब खुद को इंटरनेशनल स्पोर्ट्स में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। इस दिशा में सऊदी अरब के प्रिंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में अरबों के निवेश की इच्छा जताई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने ब्लूमबर्ग न्यूज के हवाले से बताया कि सऊदी अरब ने दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अरबों डॉलर की हिस्सेदारी खरीदने में अपनी रुचि दिखाई है।
सितंबर में क्राउन प्रिंस ने रखा था प्रस्ताव
रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सलाहकारों ने इस संबंध में भारत सरकार के अधिकारियों से बातचीत की है। प्लानिंग के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग को एक कंपनी में ट्रांसफर किया जा सकता है। जिसकी वैल्यू 30 अरब डॉलर की होगी। क्राउन प्रिंस ने सितंबर में भारत का दौरा किया था, तब बातचीत हुई थी। जिसमें कहा गया था कि राज्य ने लीग में 5 अरब डॉलर का निवेश करने और अन्य देशों में विस्तार करने में मदद करने का प्रस्ताव रखा था।
फुटबॉल लीग्स की तर्ज पर विस्तार करने का प्रस्ताव
सऊदी अरब फुटबॉल और गोल्फ में बड़ा निवेश कर चुका है। रोनाल्डो और नेमार जैसे दिग्गज करोड़ों की फीस लेकर लोकल क्लब के लिए खेल रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग को क्राउन प्रिंस फुटबॉल लीग्स की तर्ज पर दूसरे देशों में विस्तार करना चाहते हैं। हालांकि इस संबंध में भारत सरकार और बीसीसीआई ने कोई फैसला नहीं किया है।
आईपीएल दुनिया की सबसे अमीर लीग्स में एक
आईपीएल दुनिया की सबसे अमीर लीग्स में से एक है और 2008 में इसका उद्घाटन हुआ था। आईपीएल ने उद्घाटन के बाद ही दुनिया के खिलाड़ियों और कोच को भारत के तरफ आकर्षित किया है।
यह भी पढ़ें: सांप के जहर से नशा! आखिर ये क्या है बला, जिसके मजे ले रहा था Elvish Yadav, जानें सब कुछ
संबंधित खबरें
World Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
26 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा असम का नगांव, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता
29 mins agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
36 mins agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
1 hr agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
10 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
11 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
13 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
14 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
15 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines