Saudi Arabia Bound Flight 16 Beggars Offloaded: पाकिस्तान से सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट से 16 ‘भिखारियों’ को उतारा गया है। पाकिस्तान की शीर्ष जांच एजेंसी FIA ने दो दिन पहले मुल्तान एयरपोर्ट पर छापेमारी कर सऊदी अरब जा रही फ्लाइट से 16 भिखारियों को उतारा। कहा गया कि ये भिखारी उमरा तीर्थयात्रियों के भेष में थे।
FIA के अनुसार, 16 भिखारियों में 11 महिलाएं, चार पुरुष और एक बच्चा शामिल था। इमिग्रेशन प्रोसेस के दौरान FIA अधिकारियों ने संदेह होने पर यात्रियों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि वे भिक्षा मांगने के लिए सऊदी अरब जा रहे थे।
एजेंटों से भिखारियों की हुई थी ये डील
भिखारियों ने ये भी बताया कि उन्हें भीख से होने वाली कमाई का आधा हिस्सा अपनी यात्रा व्यवस्था में शामिल एजेंटों को देना होगा। उमरा वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें पाकिस्तान लौटना था। FIA मुल्तान सर्कल ने यात्रियों से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से प्रवासी पाकिस्तानियों पर सीनेट समिति ने एक दिन पहले ये खुलासा किया था कि भिखारियों को अवैध रास्तों के जरिए विदेशों में भेजा जा रहा है। मंत्रालय के सचिव ने सीनेट पैनल को बताया कि विदेशों में पकड़े गए भिखारियों में से 90 प्रतिशत पाकिस्तान के हैं।
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
32 mins agoतेल अवीव-वियना की फ्लाइट को बम की धमकी, बीच रास्ते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
2 hrs agoLIVE: महाराष्ट्र के जलगांव में कार-कंटेनर की टक्कर, 3 लोगों की मौत
2 hrs agoपाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
11 hrs ago'देर ना हो जाए, बॉर्डर बंद करो...', फ्रांस हिंसा पर ट्रंप का बड़ा बयान
12 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री ने ट्रंप को ललकारा, बोले-बम गिराया तो बख्शेंगे नहीं
16 hrs agoइंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान को निशाने पर लिया, गवाही सुन भाग गए राजदूत
17 hrs agoफ्रांस-इटली के बाद पुर्तगाल में भड़के GenZ, जानें सड़कों पर क्यों उतरे लोग?
19 hrs agoलंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
23 hrs agoफ्रांस का लिमोज टाउन हॉल हिंसक झड़पों में तबाह, धू-धू कर जली ऐतिहासिक इमारत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines