Saudi Arabia To Open 1st Alcohol Store : सऊदी अरब की राजधानी रियाद में जल्द ही शराब का पहला स्टोर खुलने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार यहां केवल गैर मुस्लिम राजनयिकों को शराब परोसी जाएगी। बता दें कि शराब को लेकर सऊदी अरब का रुख बेहद सख्त है। ऐसा करने पर कोड़े बरसाने से लेकर जुर्माना और जेल की सजा तक काटनी पड़ सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार नए स्टोर में शराब लेने के लिए कस्टमर को एक मोबाइल ऐप के जरिए खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद उन्हें विदेश मंत्रालय की ओर से क्लीयरेंस कोड मिलेगा। बताया जा रहा है कि इसमें यह सीमा भी तय की जाएगी कि एक व्यक्ति की ओर से एक महीने में कितनी शराब खरीदी जा सकती है।
इस्लाम में हराम मानी जाती है शराब
इस अहम कदम के माध्यम से सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अपने बेहद कंजर्वेटिव मुस्लिम देश के दरवाजे पर्यटन और कारोबारी दुनिया के लिए खोलना चाहते हैं। बता दें कि सऊदी अरब एक मुस्लिम देश है और इस्लाम में शराब को हराम माना जाता है। जानकारी के अनुसार इस पहले अल्कोहल स्टोर में केवल गैर मुसलमानों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी।
शराब का यह स्टोर राजधानी रियाद के डिप्लोमैटिक क्वार्टर में स्थित होगा। इसी इलाके में दूतावास और राजनयिकों के आवास हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या इसमें जाने की अनुमति केवल गैर मुस्लिम राजनयिकों को ही होगी या फिर अन्य गैर मुस्लिम प्रवासी भी इसमें जा सकेंगे। जानकारी के अनुसार इस स्टोर के आने वाले कुछ सप्ताह के अंदर खुल जाने की उम्मीद है।
शराब को लेकर सख्त है सऊदी अरब
बता दें कि सऊदी अरब में शराब के खिलाफ बेहद सख्त नियम हैं। ऐसा करते पाए जाने पर कोड़े बरसाने की सजा से लेकर जुर्माना भरना और जेल तक जाना पड़ सकता है। हालांकि, अब अधिकांश हिस्सों में कोड़े लगाने की सजा को अब जेल की सजा में बदल दिया गया है। बता दें कि अभी तक सऊदी अरब में शराब केवल डिप्लोमैटिक मेल या ब्लैक मार्केट में ही मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: यूक्रेन के कैदियों को ले जा रहा रूसी प्लेन क्रैश
ये भी पढ़ें: क्या ट्रंप फिर बन सकते हैं अमेरिका के राष्ट्रपति?
ये भी पढ़ें: चीन में फिर लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines