Ryanair chairman Michael O’Leary Face Pies: करोड़ों की एयरलाइन कंपनी रयानएयर के मालिक माइकल ओलेरी गुरुवार को अजीब स्थिति में फंस गए। दरअसल, बेल्जियम के पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने उनके ब्रसेल्स पहुंचते ही उनके सिर और चेहरे पर पाई फेंक दी। रयानएयर के मालिक माइकल ओलेरी के साथ ऐसा ब्रसेल्स में मीडिया से बात करने के दौरान हुआ। 62 साल के ओलेरी यूरोप में फ्लाइट्स की सुरक्षा के संबंध में याचिका देने के लिए बेल्जियम की राजधानी में थे। जब वे यूरोपीय आयोग के प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन के कार्डबोर्ड कट-आउट के साथ इंटरव्यू दे रहे थे तब काले कपड़े पहने एक महिला दौड़ी और उनके चेहरे पर पाई दे मारी।
चेहरे से उताकर चखा केक
ओलेरी दूर हट गए, लेकिन दूसरी महिला ने उनकी गर्दन के पीछे क्रीम फेंक दी। इसके बाद कार्यकर्ता ‘बेल्जियम में आपका स्वागत है’ के नारे लगाने लगे। हालांकि ओलेरी इससे बिलकुल भी असहज नहीं हुए। उन्होंने कहा- ‘बहुत बढ़िया!’ ”मेरा इतना गर्मजोशी से स्वागत पहले कभी नहीं हुआ।” ‘दुर्भाग्य से यह पर्यावरणप्रेमी थे और क्रीम कृत्रिम थी। मैं यात्रियों को आयरलैंड आने के लिए आमंत्रित करता हूं, जहां क्रीम बेहतर है!’ फिर ओलेरी ने पाई का कुछ हिस्सा अपने चेहरे पर चखते हुए कहा- “यह एक स्वादिष्ट केक है।”
https://twitter.com/Ryanair/status/1699753595980132750
”विमानों का प्रदूषण बंद करो”
कार्यकर्ताओं ने क्रीम पाई इसलिए फेंकी क्योंकि ओलेरी बेल्जियम में ईयू आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के ऑफिस में ‘प्रोटेक्ट ओवरफ्लाइट्स: कीप ईयू स्काईज ओपन’ विषय पर याचिका देने जा रहे थे। पर्यावरण कार्यकर्ता इससे खफा हैं। कार्यकर्ताओं ने चिल्लाकर कहा- ”विमानों का प्रदूषण बंद करो।” ओलेरी यूरोपीय संघ में बार-बार हड़तालों और रयानएयर पर पड़ने वाले प्रभाव के खिलाफ यूरोपीय आयोग के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
ये घटना होने के बाद एयरलाइन कंपनी के एक्स हैंडल से मजेदार पोस्ट किए गए। उन्होंने लिखा- क्रीम पाई खरीदने के बजाय उसी कीमत पर बेल्जियम से फ्लाइट खरीद सकते थे। आगे उन्होंने लिखा- शर्म की बात है कि यह सोया क्रीम थी। निश्चित रूप से असली चीज जितनी स्वादिष्ट नहीं थी।
पायलट कर रहे हैं हड़ताल
दूसरी ओर, बेल्जियम में स्थित रयानएयर के पायलट हड़ताल का आह्वान कर चुके हैं। बेल्जियम के चार्लेरोई हवाई अड्डे पर स्थित रयानएयर पायलटों ने घोषणा की कि वे 14-15 सितंबर को हड़ताल करेंगे। ये तारीखें विशेष रूप से रयानएयर के शेयरधारकों की बैठक के साथ मेल खाने के लिए चुनी गई हैं।
पायलट बेल्जियम के कानून का कड़ाई से पालन, बकाया का भुगतान और बिना किसी शर्त के बातचीत शुरू करने की मांग कर रहे हैं। एयरलाइन का तर्क है कि उसे जर्मनी, स्पेन, इटली, यूके और आयरलैंड से हजारों ओवरफ्लाइट्स को ‘अनियमित रूप से रद्द’ करने के लिए मजबूर किया गया।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines