Vladimir Putin Warns Britain Prime Minister Rishi Sunak: ब्रिटेन और रूस की तनातनी अब दुनिया के सामने खुलकर आने लगी हैं। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को चेतावनी देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही है। पुतिन ने ब्रिटेन पर रूसी परमाणु उर्जा संयंत्रों को बाधित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऋषि सुनक जोखिमों को समझते नहीं हैं।
यूक्रेनी सैनिकों को दिए प्रशिक्षण
क्रेमलिन तानाशाह ने सबूत दिए बिना दावा किया कि ब्रिटेन की विशिष्ट सेनाएं यूक्रेनी सैनिकों को परमाणु उर्जा लाइनों को नुकसान पहुंचाने का प्रशिक्षण दे रही थीं। तानाशाह ने ब्रिटेन को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। साथ ही यह भी स्वीकार किया कि उसकी परोक्ष धमकी को ‘परमाणु ब्लैकमेल’ के रूप में समझा जाएगा।
सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक मंच पर भाषण के दौरान पुतिन ने दावा किया कि उनकी एफएसबी सुरक्षा सेवा ने रूस के अंदर सक्रिय एक यूक्रेनी टीम से पूछताछ की थी। पूछताछ से पता चला कि उन्हें बिजली लाइन में विस्फोट करके हमारे परमाणु स्टेशनों में से एक को नुकसान पहुंचाने का काम सौंपा गया था। और यह पहला प्रयास नहीं है।
ब्रिटिश नहीं समझते वे किसके साथ खेल रहे?
बड़बोले पुतिन ने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें ब्रिटिश प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रशिक्षित किया गया था। पुतिन सवालिया अंदाज में कहा कि क्या ब्रिटिश समझते हैं कि वे किसके साथ खेल रहे हैं, या नहीं? क्या वे यूक्रेनी परमाणु स्थलों, परमाणु स्टेशनों या किसी और चीज पर हमारी प्रतिक्रिया को भड़का रहे हैं? क्या ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक जानते हैं कि यूक्रेन में उनकी विशेष सेवाएं किस काम में लगी हुई हैं? या उन्हें कुछ पता ही नहीं है? मैं मानता हूं कि यह भी संभव है। मेरा मानना है कि यह संभव है कि ब्रिटिश विशेष सेवाएं अमेरिकियों के आदेश पर कार्य करें। किसी भी तरह हम अंतिम लाभार्थी को जानते हैं।
पुतिन ने कहा कि ऋषि सुनक को क्या एहसास है कि वे किसके साथ खेल रहे हैं? मुझे डर है कि वे बस कम आंकते हैं। मैं जानता हूं कि मेरी इन बातों को धमकियां, ‘परमाणु ब्लैकमेल’ करार दिया जाएगा।
North Korean leader Kim Jong And Putin
उत्तर कोरिया से हथियार खरीद रहा रूस
हाल ही में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से मुलाकात की। पुतिन यूक्रेन में अपने लड़खड़ाते युद्ध के लिए गोला-बारूद और हथियारों की डिमांड करने वाले हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मॉस्को संभवतः उत्तर कोरिया से तोपखाने के गोले और एंटीटैंक मिसाइलें मांगेगा, जो बदले में उन्नत उपग्रह और परमाणु-संचालित पनडुब्बी तकनीक चाहता है।
व्हाइट हाउस ने पिछले हफ्ते चेतावनी दी थी कि अगर उत्तर कोरिया यूक्रेन में संघर्ष के लिए रूस को हथियार मुहैया कराएगा तो उसे ‘कीमत चुकानी पड़ेगी’।
यह भी पढ़ें: विमान में बेशर्मी: EasyJet के टॉयलेट में कपल बना रहा था संबंध, दरवाजा खुला तो यात्री रह गए दंग
संबंधित खबरें
नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 hr ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
2 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
2 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
3 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
3 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
10 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
16 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
21 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
21 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines