रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के पूर्वोत्तर शहर सुमी पर रूसी ने रविवार को मिसाइल हमले किए हैं। रूस की ओर से किया गया यह हमला इस साल का सबसे घातक हमला माना जा रहा है, जिसमें कम से कम 31 लोग मारे गए हैं। यूक्रेन के गृह मंत्री ने बताया कि हमले में 80 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 2023 के बाद से यूक्रेनी नागरिकों पर यह सबसे गंभीर हमला है। यह हमला उस समय हुआ जब स्थानीय लोग पाम संडे का त्योहार मनाने के लिए चर्च में जमा हुए थे।
जेलेंस्की ने हमले की निंदा की, जताई संवेदना
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमले की निंदा की और अपनी संवेदना व्यक्त की। एक्स पर एक पोस्ट में जेलेंस्की ने लिखा, ‘सुमी पर एक भयानक रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमला। रूसी मिसाइलों ने एक साधारण शहर की सड़क, साधारण जीवन, आवासीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों और सड़क पर कारों को निशाना बनाया। यह उस दिन हुआ जब लोग पाम संडे का त्योहार मनाने चर्च जाते हैं।’ पाम संडे प्रभु के यरूशलेम में प्रवेश का पर्व है।
2 बच्चों समेत 31 लोगों की मौत
एक अन्य पोस्ट में जेलेंस्की ने लिखा, ‘रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में अब तक सुमी में 31 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। मारे गए लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘इस हमले में 84 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 बच्चे शामिल हैं। उन सभी को जरूरी सहायता मिल रही है। यह जरूरी है कि दुनिया चुप या उदासीन न रहे। रूसी हमलों की निंदा के अलावा कुछ नहीं किया जा सकता। युद्ध को समाप्त करने और लोगों की सुरक्षा की गारंटी देने के लिए रूस पर दबाव बनाना चाहिए। अगर रूस पर मजबूत दबाव नहीं बनाया गया और यूक्रेन का समर्थन नहीं किया गया तो रूस इस युद्ध को जारी रखेगा।’
‘इस स्थिति को बदलने के लिए कार्रवाई की जरूरत’
जेलेंस्की ने आगे लिखा, ‘यह दूसरा महीना है जब पुतिन पूर्ण और बिना शर्त युद्ध विराम के अमेरिकी प्रस्ताव की अनदेखी कर रहे हैं। दुर्भाग्य से मॉस्को को यकीन है कि वे बिना किसी दंड के हत्याएं कर सकते हैं। इस स्थिति को बदलने के लिए कार्रवाई की जरूरत है।’
युद्धविराम के लिए अमेरिका समर्थित प्रस्ताव के बीच रूस ने किया हमला
वहीं, विदेश मामलों के मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा कि रूस ने लगातार दूसरे महीने पूर्ण युद्धविराम के लिए अमेरिका समर्थित प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। X पर एक पोस्ट में सिबिहा ने लिखा, ‘अभी, पाम संडे की सुबह, जब स्थानीय लोग प्रभु के यरूशलेम में प्रवेश का जश्न मनाने के लिए चर्च जाते हैं, रूस ने सुमी शहर के आवासीय क्षेत्र पर एक भयानक हमला किया। कई नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं। एक प्रमुख ईसाई अवकाश पर इस तरह का हमला करना पूरी तरह से गलत है।’ पोस्ट में कहा गया है, टलगातार दूसरे महीने रूस ने पूर्ण युद्ध विराम के अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है, जिसे यूक्रेन ने 11 मार्च को बिना शर्त स्वीकार कर लिया था। इसके बजाय रूस ने अपने आतंक को बढ़ावा दिया है। हम भागीदारों से यूक्रेन को अतिरिक्त हवाई रक्षा क्षमताएं प्रदान करने और मॉस्को पर दबाव बढ़ाने का आग्रह करते हैं। ताकत ही एकमात्र ऐसी भाषा है जिसे वे समझ सकते हैं और भयानक आतंक को खत्म करने का यही एकमात्र तरीका है।’
संबंधित खबरें
ईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
18 mins agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
9 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
12 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
14 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
18 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
22 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
23 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
23 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
23 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines