हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

यूक्रेन युद्ध के बीच काला सागर में अमेरिकी ड्रोन से टकराया रूसी जेट, US अफसरों ने किया बड़ा दावा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज।

New Delhi: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। काला सागर (Black Sea) में एक रूसी जेट की अमेरिकी ड्रोन से टक्कर हो गई। यह जानकारी अमेरिकी सेना ने दी है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा में चक्कर लगा रहे थे विमान

सीएनएन के अनुसार, मंगलवार को काला सागर के ऊपर रूसी जेट और अमेरिकन एमक्यू-9 रीपर ड्रोन आमने सामने आ गए। इस दौरान रूसी जेट ने टक्कर मारकर अमेरिकी ड्रोन के प्रोपेलर को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना उस वक्त हुई है जब अमेरिका का रीपर ड्रोन और रूस के जेट फाइटर काला सागर के ऊपर अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में चक्कर लगा रहे थे।

अमेरिकी अफसरों का दावा- जानबूझकर सामने आया रूसी जेट

प्रोपेलर को क्षति पहुंचने के बाद अमेरिकी ड्रोन को काला सागर में उतरना पड़ा है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि रूस का जेट जानबूझकर अमेरिकी ड्रोन के सामने आया था और जेट से तेल गिराने लगा था। इस दौरान एक जेट ने ड्रोन के प्रोपेलर को नुकसान पहुंचाया है। ये प्रोपेलर ड्रोन के पीछे लगा था।

यह भी पढ़ें: Silicon Valley Bank Impact: अमेरिका के दिवालिया हुए बैंक में इस भारतीय कंपनी के भी थे करोड़ों रुपये, शेयरों में आई 7% की गिरावट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें