Russian hacker trolled america and fbi: मोस्ट वांटेड रूसी हैकर वाजावाका एक बार फिर से सुर्खियों में है। जिसने अमेरिकी सरकार, एफबीआई को ट्रोल करने के लिए अजीब कारनामा किया है। उसका असली नाम मिखाइल मतवेव है। जिसे वाजावाका और बोरिसेलिन के नाम से ऑनलाइन तौर पर जाना जाता है। हाल ही में अमेरिकी सरकार की ओर से इस रूसी हैकर के खिलाफ साइबर अपराध जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे।
अमेरिका ने कहा था कि इस हैकर ने रैंसमवेयर हमलों को अंजाम देकर अमेरिकी व्यवसायों को नुकसान पहुंचाया है। एफबीआई ने उसे साइबर अपराधियों की वांटेड लिस्ट में खास तौर पर वर्गीकृत किया है। माना जाता है कि फिलहाल वाजावाका रूस में है। जिसके कारण बहुत कम ही संभावना है कि उसे किसी मामले में ट्रायल के लिए यूएस लाया जा सके। अब वाजावाका ने वांटेड पोस्टर की टीशर्ट को ट्विटर पर अपलोड किया है।
लोगों से पूछा है कि वे इसे खरीदना चाहेंगे। अमेरिका के आरोपों के बाद भी इस तरह बेपरवाह दिखे वाजावाका ने एफबीआई के अफसरों को भी ट्रोल किया है। वहीं, उसने अपने बायां हाथ भी दिखाया है। माना जा रहा है कि वह अपनी पहचान के लिए ही चार अंगुलियां दिखा रहा है। क्योंकि एफबीआई के वांटेड पर भी उसके चार अंगुलियां होने की बात सामने आई है।
हैकर शब्द वाजावाका को पसंद नहीं
वाजावाका ने वांटेड हैकर को लेकर निजी तौर पर ज्यादा कुछ नहीं कहा है। कई बार मीडिया में जरूर कहा है कि उसे हैकर शब्द पसंद नहीं है। वह खुद को अलग तरह का एक्सपर्ट बताता है। जो अपने खास उद्देश्यों के लिए अपने टैलेंट को दिखाता है। अपनी एक अंगुली कैसे खो दी, इस बात पर डिस्कस करना शायद उसको ज्यादा पसंद है। वाजावाका कई इंटरव्यू भी साइबर सिक्योरिटी जर्नलिस्ट्स को दे चुका है।
कई बार जारी करता है खुद के वीडियो
कई बार वह खुद अपनी कार को चलाते हुए की वीडियो भी जारी कर देता है। कई गतिविधियों के अलावा वह हैकिंग के कारनामों का बखान भी करता दिख जाता है। जिससे यही लगता है कि एफबीआई की वांटेड लिस्ट में नाम होने के बाद भी उसको ज्यादा चिंता नहीं है। ये भी लगता है कि रूस में रहने के दौरान उसको ज्यादा खतरा पकड़े जाने का नहीं है।
जिसके कारण लगता है कि वह खुद को दोषी नहीं मानता है। उसका कुछ दिन पहले मौसम से जुड़ा वीडियो सामने आया था। जिसे बाद में हटा लिया गया था। उसमें कह रहा था कि आज जलवायु अच्छी है। बैन लगने के बाद भी उसे काफी खुशी होती है। बहुत लोग उसके बारे में झूठ बोलते हैं।
संबंधित खबरें
'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
2 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
8 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
12 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
13 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
15 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
18 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 day agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines