नाटो देश और रूस के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रूस ने एक बार फिर नाटो के एयर स्पेस में अपने फाइटर जेट भेजा है। इसे जवाब में जर्मनी में भी दो यूरोफाइटर जेट तैनात कर दिए। मामला बाल्टिक सागर का है। बाल्टिक सागर के ऊपर रूस का IL-20M टोही विमान गया था। अल जजीरा ने अनुसार, जर्मन वायु सेना ने बताया कि उस विमान के पास कोई परमिशन नहीं थी, न ही कोई जानकारी दी थी। हमले की आशंका में जर्मन में ने भी अपने फाइटर जेट की तैनाती कर दी। रूस की हरकत देखते हुए एस्टोनिया की प्रधानमंत्री ने नाटो की इमजेंसी बैठक भी बुलाई है।
सेना ने क्या कहा?
बयान जारी करते हुए जर्मन वायु सेना ने कहा कि नाटो के त्वरित प्रतिक्रिया चेतावनी बल ने एक अज्ञात विमान को बिना उड़ान प्लानिंग या रेडियो संचार के उड़ते हुए पाए जाने के बाद उड़ान भरने का आदेश दिया। कहा कि यह एक रूसी IL-20M टोही विमान निकला। पहचान के बाद, हमने एस्कॉर्ट की जिम्मेदारी अपने स्वीडिश नाटो सहयोगियों को सौंप दी और रोस्टॉक-लागे लौट आए।
यह भी पढ़ें: रूस पर यूक्रेन का ड्रोन अटैक, क्रीमिया रिसॉर्ट पर हमले में 2 लोगों की मौत, 15 गंभीर घायल
बैठक से पहले हुई हलचल
बता दें कि मंगलवार को इंटरसेप्शन नाटो की उत्तरी अटलांटिक परिषद की बैठक होने वाली है। इससे पहले यह आसमानी हलचल ने राजनीति को तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि बैठक में एस्टोनिया देश के ऊपर रूसी जेट विमानों से जुड़ी घटना पर चर्चा की जाएगी। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, एस्टोनिया की राजधानी तेलिन ने शुक्रवार को मास्को पर अपने हवाई क्षेत्र का “अभूतपूर्व और बेशर्मी से” उल्लंघन करने का आरोप लगाया। साथ ही दावा किया कि 3 रूसी मिग-31 लड़ाकू विमान बिना मंजूरी के उसकी सीमा में घुस आए और 12 मिनट तक अंदर रहे।
यह भी पढ़ें: NATO के हवाई क्षेत्र में घुसे रूसी लड़ाकू विमान, अब बस ट्रंप के इशारे का इंतजार!
क्या बोला नाटो और यूरोप?
बाल्टिया सागर में घुसपैठ पर नाटो और यूरोपीय सरकारों ने इसकी निंदा की है। कहा कि यह लापरवाह और खतरनाक उकसावे है। एस्टोनिया की प्रधानमंत्री क्रिस्टन माइकल ने नाटो के अनुच्छेद 4 के तहत तत्काल परामर्श का आह्वान किया, जो सदस्यों को तब बैठक करने की अनुमति देता है जब उन्हें लगता है कि उनकी सुरक्षा या संप्रभुता खतरे में है। हालांकि रूस के रक्षा मंत्रालय ने एस्टोनिया के दावों का खंडन किया है।
संबंधित खबरें
'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
23 mins agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
7 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
8 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
16 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
18 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
19 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
22 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
23 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
23 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines