रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 साल से भीषण जंग चल रही है। अमेरिका समेत कई देश दोनों के बीच शांति बहाली को लेकर कदम बढ़ा चुके हैं, लेकिन जंग जारी है। अब रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए ट्रंप प्रशासन ने चौंकाने वाली योजना तैयार की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के विशेष दूत ने यूक्रेन के 4 अहम इलाके रूस को देने की वकालत की है। हालांकि अभी मामले में कुछ लोग असहमति जता रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह रूस के राष्ट्रपति पुतिन का एक वार्ताकार अमेरिका गया था।
यह भी पढ़ें:बिहार के 16 जिलों में होगी बारिश, आंधी-तूफान की आशंका; मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
डिनर के दौरान वार्ताकार ने ट्रंप प्रशासन के साथ मिलकर जंग पर चर्चा की। अमेरिका की ओर से बातचीत के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ को जिम्मेदारी दी गई थी। विटकॉफ ने कहा कि रूस को यूक्रेन 4 पूर्वी इलाके सौंप दे तो जंग रुक सकती है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को अमेरिकी अधिकारियों ने इस बाबत जानकारी दी है। इस मुद्दे को विटकॉफ पहले भी उठा चुके हैं। एक पॉडकास्ट के साथ साक्षात्कार में उन्होंने यह बात कही थी। हालांकि यूक्रेन इस प्रस्ताव के लिए राजी नहीं है।
पुतिन से मिले विटकॉफ
वहीं, अमेरिका और यूरोप के विशेषज्ञ भी इसे रूस की बड़ी डिमांड बता चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ट्रंप के यूक्रेन मामलों के विशेष दूत जनरल कीथ केलीग ने मीटिंग के दौरान इस प्रस्ताव का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन कुछ शर्तों के साथ बातचीत की टेबल पर आ सकता है। वह इस बात के लिए राजी नहीं हो सकता कि उसके इलाके रूस को सौंपे जाएं। बताया जा रहा है कि मीटिंग में कोई डिसीजन नहीं हुआ। वहीं, विटकॉफ ने शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग में पुतिन से मुलाकात की है।
विटकॉफ और ट्रंप में दोस्ती
यूक्रेन और रूस को लेकर अमेरिकी अधिकारियों में भी मतभेद दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि रूसी वार्ताकार किरिल दिमित्रिएव को इससे पहले विटकॉफ ने अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया था। किरिल पर अमेरिका 2022 में कई प्रतिबंध लगा चुका है। बाद में मामला तूल पकड़ गया, जिसके बाद यह डिनर व्हाइट हाउस में आयोजित किया गया। विटकॉफ को ट्रंप का पुराना दोस्त माना जाता है।
यह भी पढ़ें:रंजिश के चलते की गई दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, लंदन में बैठे इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
मिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
52 mins agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
1 hr agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
3 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
13 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
16 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
17 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
21 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 day ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines