Russia Jail 8 died in ISIS Attack: रूस-यूक्रेन युद्ध का शोर बॉर्डर पर ही नहीं बल्कि दोनों देशों के भीतर भी देखने को मिल रहा है। रूस की एक जेल से बुरी खबर सामने आई है। जेल में बंद कैदियों के बीच हिंसा शुरू हो गई। इस हिंसा में 8 कैदियों की जान चली गई। हमलावार कैदि ISIS के बताए जा रहे हैं। उनका कहना है कि मुसलमानों के उत्पीड़न का बदला लेने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।
हमलावरों की हुई पहचान
रूस के वोल्गोग्राद में स्थित एक जेल के कुछ कैदी आपस में भिड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेल में एक डिसिप्लिन मीटिंग चल रही थी। उसी दौरान ISIS के 4 सदस्यों ने छूरी-चाकू के साथ कुछ कैदियों पर हमला बोल दिया। हमलावरों की पहचान रामजिदिन तोशेव (28), रुस्तमचोन वनरूजी (23), नजीरचोन तोशोव (28) और तैमूर खुसिनोव (29) के रूप में हुई है। यह चारों आरोपी उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान के रहने वाले हैं। आरोपियों ने ना सिर्फ जेल के कैदियों बल्कि कर्मचारियों पर भी हमला बोल दिया। इस हमले में जेल के चार गार्डों को भी चाकू के वार से घायल कर दिया। हमलावारों ने जेल के 8 कैदियों और 4 दोस्तों को भी बंदी बना लिया।
क्यों किया हमला?
रूस की जेल में हुई इस हिंसा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक शख्स घेराबंदी के बावजूद हाथ में चाकू लिए गार्ड के पास खड़ा है। गार्ड खून से लथपथ जमीन पर गिरा है। वहीं एक वीडियो में हमलावर खून में सने एक शख्स के पास बैठा है। हमलावरों का दावा है कि मुस्लिम उत्पीड़न का बदला लेने के लिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। जेल के पास हथियारों से लेस स्पेशल रूसी फोर्स तैनात की गई है। यह फोर्स जेल के अंदर और बाहर की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
54 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
7 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
8 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
10 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
19 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines